जिंदा नहर में फेंक हत्या करने की वजह प्रेमिका के परिजनों से दोस्ती

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। प्रेम संबंधों पर आपत्ति और पिटाई करने वाले लड़की के परिजनों को सबक सिखाने के लिए एक सिरफिरे आशिक ने 20 साल के युवक को जिंदा नहर में फेंक दिया। मामला दिल्ली के रोहिणी का है। पुलिस ने सिरफिरे आशिक और हत्या में साथ देने वाले उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

रोहिणी पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि 26 जनवरी को 20 साल के रोहण के लापता होने का मामला केएन काटजू मार्ग थाने में दर्ज की गई थी। बताया गया था कि कार और मोटरसाइकिल की एसेसरिज की दुकान चलाने वाला रोहण शाम को दुकान से निकला और तभी से लापता है। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि समयपुर बादली के इलाके में 25 जनवरी की रात रोहण से मिलते जुलते शख्स की लाश हैदरपुर नहर में मिली थी। पोस्टमार्टम में डाक्टरों ने मौत की वजह डूबना बताया था। पुलिस ने फिर भी इस मामले की सघन जांच शुरू की। आसपास से सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को एक मोटरसाइकिल पर रोहण के साथ दो अन्य लोग दिखे। पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि रोहण के पिता ने भी उसकी मौत पर संदेह जताते हुए शिकायत दर्ज करा दी। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने अंकित तुसीर और अंशू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि अंकित का अपने गांव में रहने वाली वीनीता नाम की लड़की से प्रेम संबंध थे। वीनीता के परिजनों को इस बात पर आपत्ति थी। इस बात को लेकर विनीता के परिजनों ने अंकित की पिटाई भी की थी। रोहण का वीनीता के परिवार वालों से निकटता थी। इसीलिए अंकित ने रोहण को जान से मारने की साजिश रची। इस काम में उसने अपने दोस्त अंशू को भी शामिल कर लिया। 25 को मतभेद दूर करने के बहाने दोनों रोहण को मोटरसाइकिल पर नहर की तरफ ले गए औऱ उसे जिंदा नहर में फेंक दिया।    

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? |
26-10-2026