दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ड्रग तस्करी के अंतर्राष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। लाजपत नगर के पास बारापूल्ला फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार इन ड्रग तस्करों से 100 करोड़ की हेरोइन जब्त की गई है। करीब 25 किलो की मात्रा में जब्त हेरोइन को स्वीफ्ट कार में बनी विशेष कैविटी में छिपाकर रखा गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद हासिम, मोहम्मद शब्बीर और नरेश कुमार के रूप में हुई है। स्वीफ्ट कार का इस्तेमाल असम से लेकर यूपी राजस्थान और मध्य प्रदेश में हेरोइन सप्लाई में होता था।  

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा के मुताबिक स्पेशल सेल इस साल करीब 10 सिंडिकेट का पर्दाफाश कर 600 किलो हेरोइन जब्त कर चुकी है। एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि म्यांमार से हेरोइन की खेप मणीपुर और असम में ली जाती है। इसके बाद इसकी सप्लाई यूपी, एमपी, राजस्थान, दिल्ली आदि में की जा रही है। पुलिस टीम को 13 अक्टूबर को सूचना मिली कि हासिम, शब्बीर औऱ नरेश भारी मात्रा में हेरोइन की खेप लेकर दिल्ली पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर 25 किलो हेरोइन जब्त किया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वो दो साल से हेरोइन सप्लाइ में लिप्त हैं और अब तक 200 किलो से ज्यादा हेरोइन सप्लाई कर चुके हैं। हेरोइन की खेप उन्हें असम के बोकाजान में रहने वाले शख्स से मिलती थी। उसे इंफाल से म्यामांर शिफ्ट कर चुका तस्कर हेरोइन की खेप भेजा करता था।    

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp Username Feature: क्या मोबाइल नंबर छिपाने वाला नया फीचर साइबर अपराधियों के लिए बन सकता है हथियार? | हल्दीघाटी का युद्ध और रक्त-तलाई: जहां आज भी इतिहास की सांसें सुनाई देती हैं | बच्चों के लिए सोशल मीडिया आयु सीमा: क्या भारत भी 16 वर्ष से कम उम्र के लिए सख्त नियम बनाएगा? | भारत में वन्यजीव तस्करी: कैसे होता है दुर्लभ जानवरों और पक्षियों का अवैध कारोबार? | साइबर फ्रॉड का पैसा वापस कैसे मिले? हरियाणा मॉडल से जानिए रिकवरी बढ़ाने का सफल तरीका | AI का सही इस्तेमाल कैसे करें? गायत्री शक्तिपीठ में युवाओं को मिला विवेक और आध्यात्म का संदेश | Telegram Scam Toolkit: ₹2,000 में बिक रही Fraud-as-a-Service टूलकिट, AI की मदद से बढ़ रहा साइबर अपराध | पहाड़गंज मार्केट में बादशाहत की लड़ाई: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से समझिए बिल्डरों को कैसे बनाया जाता है निशाना | जीवन में खुश कैसे रहें? संतोष, दान और सकारात्मक सोच का सरल मंत्र | बच्चों की सुरक्षा के लिए दिल्ली के सभी स्कूलों में नई व्यवस्था, जानिए कैसे काम करेगी पूरी प्रणाली |
12-07-2026