भूमाफियाओं पर कहर बनकर टूट रही योगी सरकार – डा0 चन्द्रमोहन

लखनऊ, इंडिया विस्तार। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार भूमाफियाओं पर कहर बनकर टूट रही है। सपा और बसपा की सरकारों में गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने की नीति के चलते गली-गली में भूमाफिया पनप गए थे। इसकी तस्दीक राजस्व विभाग के भूमाफिया पोर्टल से की जा सकती है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि मार्च 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में जमीनों को अवैध ढंग से कब्जा कराने की कुल 2.64 लाख शिकायतें दर्ज की गई थीं। अभियान चलाकर इन शिकायतों का 90 फीसदी निस्तारण किया गया और अब केवल 2300 शिकायतें ही शेष रह गई हैं। खास बात यह है कि 160 भूमाफियाओं को जेल में भेजा गया है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी दबाव के बड़े भूमाफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दे रखा है। 
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि यही वजह है कि जांच में दोषी पाए गए सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान पर भी कार्रवाई हुई है। प्रयागराज के सबसे बड़े भूमाफिया अतीक अहमद से कब्जे से जमीनें छुड़वाई गई हैं। यह कुछ मामले वे हैं जिन्हें पिछली सरकारों में जमीन पर कब्जे करने की खुली छूट मिली हुई थी। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी स्वयं प्रदेश में भूमाफियाओं पर हो रही कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। 
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि सरकार ने हर जिले में भूमाफियाओं की सूची बनाकर उनपर एक समयसीमा के भीतर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दे रखा है। यह पहली बार है कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर 22 हजार से अधिक राजस्व वाद दर्ज हुए हैं। अब गरीबों को उनकी जमीन से कोई अलग नहीं कर सकता। प्रदेश सरकार हर हाल में भूमाफियाओं को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित |
29-10-2026