रमेश बैस बने त्रिपुरा के राज्यपाल, जानें खास बातें

रायपुर, इंडिया विस्तार। छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमेश बैंस को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है उनको त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 6 प्रदेशों के राज्यपालों का नाम शनिवार को घोषित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रमेश बैस की नियुक्ति की है। बैस काफी लंबे समय तक रायपुर के सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव में उनकी जगह सुनील सोनी को दिया गया था टिकट। राज्यपाल बनाए जाने की खुशी में उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

खास बातें:

रमेश बैस 7 बार रायपुर से सांसद रह चुके हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री की जिम्मदारी भी इन्होने संभाली है। रमेश बैस 16वीं लोक सभा के सदस्य रह चुके हैं। बैस 1978 में रायपुर नगर निगम के लिए चुने गए थे। 1980 से 1984 तक मध्यप्रदेश विधान सभा के सदस्य भी थे। वे 1989 में रायपुर, मध्यप्रदेश से 9वीं लोक सभा के लिए चुने गए थे और 11वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं लोक सभा में फिर से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
रायपुर लोकसभा सीट पर पिछले छह चुनावों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ही कब्जा रहा है।  सांसद रमेश बैस यहां से 7 बार जीत चुके हैं। बैस को केवल 1991 में हार का सामना करना पड़ा था और 1996 से 2014 तक लगातार छह बार जीत दर्ज की है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड क्या है? WhatsApp पर ठगी से कैसे बचें, क्या है सरकार की नई तैयारी | Uttam Nagar Double Murder: फरार Akash @ Akki राजस्थान से गिरफ्तार, ऐसे पहुंची पुलिस | जानिए दाउद का साथी सलीम कैसे लाया जा सका भारत, अमित शाह ने क्या कहा | हीट स्ट्रोक से बचाव: AC से निकलकर तुरंत धूप में जाना क्यों खतरनाक है | खंबटकी घाट में बड़ा बदलाव 2026ः नई टनल से 10 मिनट में सफर पूरा | Truecaller क्या है और कैसे काम करता है? भारत में कॉल स्कैम से बचने का पूरा गाइड | Delhi Crime: DTC बस में चोरी, मां की बहादुरी और पुलिस की तेजी से पकड़ा गया आरोपी | ऑनलाइन ड्रग ट्रैफिकिंग के खिलाफ एनसीबी का ऑपरेशन wipe, जानिए कैसे हो रही कार्रवाई | गेमिंग की लत को कैसे ठीक करें: कारण, खतरे और समाधान | जानकी नवमी 2026 महोत्सव: मधुबनी में श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का संगम |
30-04-2026