पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए दिल्लीवासी दो जगह कर सकते हैं संपर्क

सबके लिए आवास योजना

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। यदि आप दिल्ली में रहते हैं औऱ पीएम आवास योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारत सरकार के आवास एवं शहरी  कार्य मंत्रालय की  प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मिशन का क्रियान्वयन संबंधित राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा शहरी स्थानीय निकायों के माध्यम से किया जाता है |

इस मिशन के कुल चार घटक हैं | ‘भागीदारी में किफायती आवास’ तथा ‘लाभार्थी  आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण’ घटकों  के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 1.5 लाख  रूपये प्रति लाभार्थी तथा ‘स्व-स्थान स्लम पुनर्विकास’ घटक के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 1.0 लाख  रूपये प्रति लाभार्थी का अंशदान दिया जाता है और शेष राशि का भुगतान राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश  सरकार और लाभार्थी द्वारा स्वयं वहन किया जाता है | इस मिशन के  ‘ब्याज आधारित सब्सिडी’ घटक के अंतर्गत 2.67 लाख रूपये तक की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से  सीधे लाभार्थी के खाते में डाली  जाती है | प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) योजना की विस्तृत जानकारी इस मंत्रालय की वेबसाइट www.mohua.gov.in और www.pmaymis.gov.in पर उपलब्ध है |

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मिशन  के अंतर्गत  संबंधित शहरी स्थानीय निकायों द्वारा निःशुल्क ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की व्‍यवस्‍था है | इसकी वैधता की जांच कर पात्र लाभार्थी की सूची तैयार करने के बाद, राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश सरकारों  द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भारत सरकार को केन्द्रीय सहायता हेतु प्रेषित की जाती है|

 केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के सन्दर्भ में, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) को दिल्ली में आवासों की मांग के सर्वेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है, परन्तु दिल्ली सरकार ने अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मिशन के अंतर्गत आवास बनाने का कोई भी प्रस्ताव केंद्र सरकार को नहीं भेजा है  |  ऐसे में  दिल्‍ली में आवास के इच्‍छुक लोग  भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (निर्माण भवन, नई दिल्ली)  में सीधे आवेदन पत्र जमा कर रहे हैं , जबकि इस मंत्रालय में, इस मिशन के तहत आवेदन पत्र सीधे तौर पर स्वीकार किये जाने का कोई प्रावधान नहीं है, यद्यपि आवेदक इस मंत्रालय की वेबसाइट www.pmaymis.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं |

इस सन्दर्भ में लाभार्थियों द्वारा दिल्ली में आवास के लिए दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डी डी ए) के आवासीय प्रभाग में संपर्क किया जा सकता है, ताकि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत उपयुक्त प्रस्ताव अनुमोदित कर केंद्र सरकार को प्रेषित करें जिससे इस योजना का लाभ दिल्ली की जनता को मिल सके | इस सन्दर्भ में मंत्रालय में एक बैठक कर डूसिब और डी डी ए को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं |

डूसिब और डी डी ए  के ऑफिस का पता इस प्रकार है :

·         शहरी आश्रय सुधार बोर्ड, पुनर्वास भवन, आई पी इस्टेट, नयी दिल्ली -110002

·         दिल्ली विकास प्राधिकरण,विकास सदन,आई.एन.ए., नयी दिल्ली -110023

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Silent Call Scam Alert: क्या आपके फोन पर भी आती हैं साइलेंट कॉल? जानिए साइबर ठगों की नई चाल | ILOVEYOU Virus से Love Trap Scam तक: इंटरनेट पर प्यार कैसे बन जाता है साइबर ठगी का सबसे खतरनाक हथियार? | दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: मोजों में छिपा था 1.21 किलो सोना, CISF की मुस्तैदी से खुली पोल | सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में जानें हर संकेत का अर्थ | आम के पत्तों का धार्मिक महत्व: शुभ कार्यों में क्यों किया जाता है इस्तेमाल? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण | सुख-दुख का रहस्य क्या है? संचित कर्म, प्रारब्ध और मां गंगा की महिमा को समझिए | ‘होगी जय… हे पुरुषोतम नवीन!’: आत्मविश्वास, पुरुषार्थ और सकारात्मक सोच का संदेश देती है जय प्रकाश आजाद की नई पुस्तक | ईश्वर पर विश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है, जानिए गुरु वचनों का संदेश | म्यूल अकाउंट क्या है? ₹310 करोड़ के साइबर फ्रॉड रैकेट से समझिए पूरा खेल | Delhi Cyber Crime News: नौकरी का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक खाते, देशभर के साइबर ठगों को बेचते थे ATM-चेकबुक; 10 गिरफ्तार |
19-06-2026