दिल्ली के जहांगीर पुरी में बुजुर्ग डाक्टर की हत्या

👁️ 537 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सोमवार की सुबह अलसायी दिल्ली अभी ठीक से नींद से जागी भी नहीं थी कि जहांगीरपुरी में एक बुजुर्ग डॉक्टर के क़त्ल ने इलाके में सनसनी फैला दी । लगभग 65 साल के बुजुर्ग डॉक्टर मुकीम की लाश उनके ही घर में पड़ी मिली और कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था ।

65 साल के बुजुर्ग डॉक्टर मुकीम जहांगीर पुरी के एच ब्लॉक के मकान में अपनी बेटी के साथ रहते थे । सुबह 7:00 बजे बेटी अपने स्कूल पढ़ाने के लिए चली गई और डॉक्टर  घर पर अकेले थे। करीब 10:00 बजे घर में काम करने वाली नौकरानी पहुंची तो देखा कि सामान अस्त-व्यस्त है और पास में ही डॉक्टर मुकीम की लाश पड़ी थी । लाश के पास एक बड़ा सा चाकू भी पड़ा था लेकिन हत्या चाकू से नहीं की गई थी। पुलिस को शक है की गला दबाकर डॉक्टर मुकीम की हत्या की गई ।

2 दिन पहले ही डॉक्टर मुकीम की बेटी की सगाई हुई थी और 9 दिसंबर को उसकी शादी होनी थी । पुलिस को शक है कि शादी की वजह से घर में कुछ कैश और जेवरात होंगे ,जो कातिल को पता होगा और उन्हीं को लूटने के मकसद से कातिल घर में आया होगा । जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था पुलिस को शक है कि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है । दूसरी तरफ डॉ मुकीम की हत्या से इलाके के लोगों में काफी गुस्सा था। लोग इकट्ठा होकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे । उनका कहना था कि पिछले 10 दिन के अंदर इलाके में 3 हत्याएं हो गई । कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज जहांगीरपुरी में नहीं है। काफी देर तक इलाके के लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और जाम लगाया ।  डॉ मुकीम की हत्या को लेकर डॉक्टर एसोसिएशन में भी काफी रोष था । उनका कहना था कि जल्द से जल्द क़ातिल पकड़ा जाए ।

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल |
11-03-2026