अब रेल में सफर कर रहें हों या स्टेशन पर रेल का इंतजार हर जगह मिलेगी फर्स्‍टएड आपात देखभाल और चिकित्‍सा सुविधाएं

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। अब आप रेल में सर कर रहें हों या रेलवे स्टेशन पर अपनी रेल का इंतजार रेलवे की तरफ से प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध होगी। रेल मंत्रालय सभी रेलवे स्‍टेशनों और सभी यात्री गाडियों में फर्स्‍टएड चिकित्‍सा सुविधाएं प्रदान कर रहा है, जिसके लिए सभी तरह की दवाओं, ड्रेसिंग सामग्री से युक्‍त मेडिकल बॉक्‍स और ऑक्‍सीजन सिलेंडर तथा डिलीवरी किट आदि की समुचित व्‍यवस्‍था की गई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स), नई दिल्‍ली के विशेषज्ञ चिकित्‍सकों की अनुशंसा के अनुसार ये वस्‍तुएं रेलगाड़ी अधीक्षक/गार्ड और स्‍टेशन मास्‍टर/स्‍टेशन अधीक्षकों के पास उपलब्‍ध कराई गई हैं।

रेल यात्रा के दौरान बीमार हो जाने अथवा घायल होने की स्थिति में यात्री प्राथमिक उपचार के लिए रेलगाड़ी अथवा स्‍टेशनों पर तैनात कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं। रेलगाडि़यों और स्‍टेशनों पर तैनात कर्मचारियों जैसे टिकट चेकिंग स्‍टाफ, रेलगाड़ी अधीक्षकों, गार्डों, स्‍टेशन मास्‍टर आदि को प्राथमिक चिकित्‍सा प्रदान करने का समुचित प्रशिक्षण दिया गया है। यात्रा के दौरान गंभीर चिकित्‍सीय आपात स्थिति होने पर यात्रियों के रूप में मौजूद चिकित्‍सकों की सेवाएं भी ली जा सकती हैं। ऐसे चिकित्‍सकों को यात्रा में रियायत दी जाती है और टीटीई के पास उपलब्‍ध आरक्षण चार्टों में उनकी पहचान अलग से दर्शायी जाती है, जिसे डिब्‍बे में भी प्रदर्शित किया जाता है। चिकित्‍सा सहायता प्रदान करने के लिए मार्ग में अगले स्‍टेशन पर रेलवे के चिकित्‍सक अथवा प्राइवेट प्रेक्टिशनर का भी प्रबंध किया गया है। स्‍टेशन मास्‍टरों के पास निकटवर्ती रेलवे/सरकारी/प्राइवेट अस्‍पतालों/क्लिनिकों और एम्‍बुलेंस सेवाओं की सूची रखी गई है, जिसमें उनके पते, उपलब्‍ध सुविधाओं और फोन नम्‍बर आदि का ब्‍यौरा दिया गया है।

Latest Posts

IIT Gandhinagar में VoICE और C-DOT के बीच AI Smart Village India परियोजना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करते प्रतिनिधि।

भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं। | वन्दे माँ नर्मदे: माँ नर्मदा की महिमा, इतिहास और भारतीय संस्कृति को समर्पित महत्वपूर्ण कृति | रांची में हैं मनोकामना पूरी करने वाले वृक्ष | WhatsApp Username Feature: क्या मोबाइल नंबर छिपाने वाला नया फीचर साइबर अपराधियों के लिए बन सकता है हथियार? | हल्दीघाटी का युद्ध और रक्त-तलाई: जहां आज भी इतिहास की सांसें सुनाई देती हैं | बच्चों के लिए सोशल मीडिया आयु सीमा: क्या भारत भी 16 वर्ष से कम उम्र के लिए सख्त नियम बनाएगा? | भारत में वन्यजीव तस्करी: कैसे होता है दुर्लभ जानवरों और पक्षियों का अवैध कारोबार? | साइबर फ्रॉड का पैसा वापस कैसे मिले? हरियाणा मॉडल से जानिए रिकवरी बढ़ाने का सफल तरीका | AI का सही इस्तेमाल कैसे करें? गायत्री शक्तिपीठ में युवाओं को मिला विवेक और आध्यात्म का संदेश | Telegram Scam Toolkit: ₹2,000 में बिक रही Fraud-as-a-Service टूलकिट, AI की मदद से बढ़ रहा साइबर अपराध |
13-07-2026