नशे की सौदागर लेडी डॉन, साथी सहित दिल्ली पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ी, ऑटो से 5 करोड़ की हेरोइन बरामद

गुलाबी बाग इलाके में एक ऑटो-रिक्शा से ड्रग्स की सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत 5 करोड़ रुपये है।
बड़ी कामयाबी: दिल्ली में 5 करोड़ की हेरोइन ज़ब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार।

राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में उत्तर दिल्ली जिले के एंटी-नारकोटिक्स सेल (Delhi Police Anti-Narcotics Cell) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो ड्रग सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक किलोग्राम से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

गुलाबी बाग में बिछाया गया जाल, ऑटो से पकड़ी गई खेप

नार्थ दिल्ली एडिशनल डीसीपी सुमित कुमार झा के मुताबिक जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल को एनसीआर के पड़ोसी राज्यों से तस्करी कर लाई जा रही ड्रग सप्लाई चेन को तोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी क्रम में पुलिस टीम को स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए थे।

गुप्त सूचना और ऑपरेशन 02 फरवरी 2026 को शाम करीब 05:00 बजे, एंटी-नारकोटिक्स सेल को एक सटीक जानकारी मिली। सूचना थी कि ‘अम्बे उर्फ सोनिया’ और उसका सहयोगी ‘चंदन गुप्ता’ एक ऑटो-रिक्शा (नंबर DL1RP8455) के जरिए भारी मात्रा में ड्रग्स लेकर प्रताप नगर, गुलाबी बाग इलाके से गुजरने वाले हैं।

वीडियो देखेंः

सूचना मिलते ही एसीपी विदूषी कौशिक की निगरानी और इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में SI रिंकू भाकर, ASI श्रीधर, महिला हेड कांस्टेबल नीलिमा, हेड कांस्टेबल विजय, सौरभ और कांस्टेबल दिनेश की एक टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत बताई गई जगह पर ट्रैप लगाया। जैसे ही संदिग्ध ऑटो वहां पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे घेर लिया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 1.058 किलोग्राम फाइन क्वालिटी की हेरोइन बरामद हुई। यह एक ‘कमर्शियल क्वांटिटी’ (व्यावसायिक मात्रा) है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है। पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ऑटो-रिक्शा को भी ज़ब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः दिनदहाड़े हत्या से जंगलों तकः रचना यादव मर्डर केस में तह तक कैसे पहुंची पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह खेप कहां से लाए थे और दिल्ली-एनसीआर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ के बाद तस्करी के इस बड़े सिंडिकेट से जुड़े अन्य नामों का भी खुलासा हो सकता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा |
21-09-2026