दिल्ली में 66 Bangladeshi पकड़े गए

दिल्ली की उत्तर पश्चिम जिले की पुलिस ने 11 परिवारों के 66 बांग्लादेशी (Bangladeshi) लोगों को पकड़ा है। यह कार्रवाई उत्तर-पश्चिम जिले की फॉरेनर सेल की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर की। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में रह रहे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया था।

ऐसे पकड़े गए bangladeshi

डीसीपी भिष्म सिंह के मुताबिक अवैध बांग्लादेशी लोगों की पहचान के लिए गठित किए गए विशेष टीम में एसीपी रंजीव कुमार की निगरानी और इंस्पेक्टर विपिन कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सपन, श्यामबीर, सहायक उप निरीक्षक विनय, सिपाही हवा सिंह, प्रधान सिपाही टीका राम, प्रवीण, कपिल, विकास, सिपाही निशांत व दीपक की दो टीमें बनाईं गईॆ।



थाना भारत नगर, पुलिस चोकी नई सब्जी मंडी एवं थाना महेन्द्र पार्क के अंतर्गत अभियान चलाकर 66 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर की गई थी, जिसमें इन क्षेत्रों में अवैध प्रवासियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। विश्वसनीय खुफिया सूचना मिलने पर उत्तर-पश्चिम जिले की विदेशी शाखा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया और समन्वित अभियान प्रारंभ किया गया। सूचना के अनुसार, ये 11 परिवार हाल ही में हरियाणा से दिल्ली स्थानांतरित हुए थे, जहाँ पुलिस की कठोर कार्यवाहियों एवं मीडिया रिपोर्टिंग के चलते उन्होंने दिल्ली में घनी आबादी वाले इलाकों में शरण ली, जहाँ दस्तावेजों की कमी के कारण पहचान करना कठिन हो गया।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि ये सभी परिवार पहले गांव तैन, नूंह (पूर्व में मेवात), हरियाणा के भट्टों में श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। दिल्ली आगमन के पश्चात उन्होंने निगरानी से बचने के लिए दो समूहों में बंटकर अलग-अलग क्षेत्रों में निवास करना शुरू किया। टीमों ने क्षेत्र में गहन भौतिक सत्यापन, डोर-टू-डोर जांच, गली-मोहल्लों में गश्त एवं स्थानीय दुकानदारों, विशेषकर किराना दुकानदारों व फल विक्रेताओं से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों व परिवारों की उपस्थिति का पता लगाया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती | फोन किल स्विच: मोबाइल चोरी या हैक होने पर डेटा बचाने का आसान साइबर सुरक्षा उपाय |
12-08-2026