Ola Cab ड्राइवर को अगवा कर इस तरह की थी लूटपाट, दो दबोचे गए

Ola Cab

Ola Cab ड्राइवर को अगवा कर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को दिल्ली की आदर्श नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने पंचर ठीक कर रहे Ola Cab ड्राइवर को जबरदस्ती अगवा कर लिया था। हथियार की नोक पर उसे दिल्ली की सड़कों पर घुमाते हुए बदमाशों ने उससे लूट की रकम ऑनलाइन मंगवाई थी।

Ola Cab ड्राइवर को सड़क से जबरदस्ती उठाया था

नार्थ वेस्ट डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक Ola cab ड्राइवर सतेन्द्र पाल घायल हालत में आदर्श नगर पुलिस स्टेशन पहुंचा था। उसने शिकायत की थी की सबह 3 बजे जब वह अपनी कैब का पंचर ठीक कर रहा था उसी समय दो अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे और जबरदस्ती उसी की कार में उसे अगवा कर लिया। रास्ते भर वह उसके साथ हथियार की नोक पर मारपीट करते रहे और परीचित से ऑनलाइन पैसे भी मंगवाए।

इसके बाद हमलावरों ने जबरन उसका मोबाइल फोन छीन लिया और इधर-उधर घूमने के बाद उसे जहांगीरपुरी के पास वाहन से बाहर फेंक दिया और फिर मौके से भाग गए। डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक एसीपी प्रवीण कुमार की निगरानी और आदर्श नगर एसएचओ इंस्पेक्टर विश्राम मीणा के नेतृत्व में एसआई राजेश, पीएसआई अंकित, हेडकांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल धर्मेंद्र और रोहित रंजन की टीम को जांच का जिम्मा सौंपा गया।

दर्जनों सीसीटीवी की सघन निगरानी और खुफिया नेटवर्क की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। उनकी तलाश में कई जगह छापेमारी करने के बाद मुकुंदपुर झील के पास से विष्णु झा और दीपक नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, चाकू और कार को बरामद कर लिया गया। जांच से पता चला कि दोनों व्यक्ति आदतन और सक्रिय अपराधी हैं, जो पहले चोरी, झपटमारी और जुआ अधिनियम के तहत अपराध सहित सात आपराधिक मामलों में शामिल थे। अपराध के पीछे का मकसद अपनी शानदार जीवनशैली को बनाए रखने के लिए अवैध रूप से धन अर्जित करना था।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका |
23-09-2026