delhi crime news: फैक्टरी कैशियर की हत्या कर लूट लिए थे पैसे, पुलिस एनकाउंटर में इस तरह पकड़े गए

delhi crime news

delhi crime news: दिल्ली के अशोक विहार में स्कूटी से कैश लेकर जा रहे फैक्टरी कैशियर से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश एनकाउंटर के बाद पकड़े गए हैं। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में बदमाश के दाएं घुटने पर गोली लगी है। ​लूटपाट के दौरान घायल हुए कैशियर की मौत हो गई थी। लूटपाट के लिए बदमाशों ने चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया था।

delhi crime news: यह था मामला

नार्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस के डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक 25 फरवरी को सरोज पाठक नामक फैक्टरी कैशियर स्कूटी में फैक्टरी के कैश लेकर जा रहा था। तभी उसे गोली मारकर बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की थी। गोलीबारी में घायल सरोज को अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

डीसीपी भीष्म सिंह ने इस मामले को सुलझाने के लिए  एसीपी ऑपरेशन रंजीत ढाका और एसीपी संजीव कुमार के नेतृत्व मेंं स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह, एएटीएस इंचार्ज जितेन्द्र तिवारी, अशोक विहार एसएचओ कुलदीप सिंह, नारकोटिक्स इंचार्ज इंस्पेक्टर मदन मोहन, एएसआई देवेन्द्र, हेडकांस्टेबल राजबीर, नरसी, सत्या नरेन्द्र, सोमवीर, सचिन, जोगिन्दर, हरीश, महिला कांस्टेबल डॉली स्पेशल स्टाफ से तथा वजीरपुर के चौकी इंचार्ज एसआई सचिन, रवि शंकर, हेडकांस्टेबल मनोज, करनपाल, एसआई रवि सैनी, आकाशदीप, एएसआई संजय, हेडकांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल सागर, एसआई सचिन, मोहित, अजय, विहाल, एएसआई परमजीत,परमिंदर, प्रदीप, मोहित, कांस्टेबल करन, सागर, उतम, ओमप्रकाश और महिला सिपाही आरती के अलावा एएटीएस के एएसआई सुखवीर सिंह, हे़डकांस्टेबल सुनील कुमार और श्रीभगवान की लंबी चौड़ी टीम बनाई गई।

तकनीकी जांच पड़ताल के बाद बदमाशों द्वारा इस्तेमाल की गई चोरी की स्पेलेंडर बाइक और सरोज पाठक की स्कूटी अलीपुर से बरामद कर ली गई। पुलिस को आरोपी बदमाशों के मूवमेंट की सूचना मिली तो स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक सोमवीर सिंह और अशोक विहार एसएचओ कुलदीप सिंह के साथ पुलिस टीम ने जाल बिछाकर संदिग्ध हालत में जा रहे एक आरोपी को रुकने का संकेत दिया।

मगर उसने रुकने की बजाय पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसके दाएं कुल्हे में जा लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसकी पहचान साहिल के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो साथी मोहम्मद फयाज उर्फ एलेन और दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार |
10-11-2026