mobile tower apply करने से पहले जान लें नहीं तो लग सकता है आपको भी मोटी रकम का चूना

mobile tower apply
👁️ 582 Views

mobile tower apply करने की सोच रहे हैं। mobile tower apply करने पर मोटी कमाई का लालच दिया गया है, तो सावधान हो जाएं। क्योंकि mobile tower apply करवाने के नाम पर आपको मोटी रकम का चूना भी लगाया जा सकता है। दिल्ली पुलिस की आउटर नार्थ जिला पुलिस की साइबर थाने ने mobile tower scam का पर्दाफाश किया है।

mobile tower apply scam

आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी निधिन वाल्सन के मुताबिक साइबर क्राइम यूनिट ने mobile tower apply scam के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें जिले की साइबर क्राइम यूनिट ने सरफराज और मुन्ना सिंह नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने लोगों को जाल में फांसने के लिए वेबसाइट विकसित किया था। इनके पास से 4 लैपटाप, मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए हैं। इनके 49 वेबसाइट का पता चला है और अब तक आधा दर्जन जालसाजी के मामलो के बारे में पता लगा है।

आउटर नार्थ जिले के साइबर यूनिट में ऑनलाइन मोटी रकम हड़पने की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता को व्हाट्स एप्प औऱ दूसरे माध्यमों से संपर्क कर मोबाइल टावर लगाने का झांसा दिया गया था। इसके बदले उससे राजिस्ट्रेशन शुल्क अदा करने की बात कही गई। इस तरह उसे करीब 1 लाख 85 हजार से ज्यादा रकम की चपत लगा दी गई।

मामले को सुलझाने के लिए एसीपी दिनेश कुमार की निगरानी और साइबर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई अमित, हेडकांस्टेबल रमण, पवन, मंदीप औऱ महिला हेडकांस्टेबल अंजू और सौभाग्यवती की टीम बनाई गई। यह टीम जिले के अतिरिक्त डीसीपी राजीव कुमार अम्बष्टा की देखरेख में काम कर रही थी। पुलिस ने गहन जांच के बाद सरफराज को समालखा और मुन्ना सिंह को महावीर एंकलेव से गिरफ्तार किया।

ऐसे करते थे ठगी

पुलिस के मुताबिक ठगों की इस जोड़ी ने http://www.towervision.in नाम की वेबसाइट बनाई थी। इसी वेबसाइट के माध्यम से लोगों को जाल में फांसा जाता था। सरफराज ने बिहार के एक नामी कालेज से ग्रेजुएशन कर रखी है और उसे वेबसाइट डेवलप करना आता है। उसका साथी मुन्ना सिंह ने भी बीसीए तक की शिक्षा प्राप्त कर रखी है। उसने विभिन्न जगहों पर आईटी सेक्टर में काम भी किया है।

पुलिस ने लोगों से किसी तरह की लालच में पड़ने से पहले अच्छी तरह जांच कर लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome Extensions से फैल रहा खतरनाक Stanley Malware | फिल्म धुरंधर: कहानी, कास्ट, रिलीज़ डेट और ट्रेंडिंग सवाल | पूरी जानकारी | ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में बैंक खाते फ्रीज़ करने से पहले जाँच क्यों जरूरी है ? MHA SOP 2026 | म्यूल अकाउंट क्यों नहीं रुक रहे? RBI के सख्त KYC नियमों के बावजूद बड़ा सच | एकादशी व्रत: महत्व, नियम, पूजा विधि और वैज्ञानिक दृष्टि | 15 करोड़ पासवर्ड डार्कवेब पर लीक: Gmail, Facebook, Instagram सहित बड़े प्लेटफॉर्म्स प्रभावित | 2FA क्यों है जरूरी | Bluetooth Surveillance Risk: उपयोग में न हो तो ब्लूटूथ बंद रखें, डेनमार्क की चेतावनी से क्या सीखें | 77वां गणतंत्र दिवस: ग्रेट रन ऑफ कच्छ में फहरा दुनिया का सबसे विशाल खादी तिरंगा | ₹50,000 से कम की ठगी में अब कोर्ट नहीं जाना होगा, जानिए कैसे मिलेगा पैसा वापस | Ex-Serviceman Vehicle Fraud Case: 2023 में पूर्व सैनिक के साथ हुआ अन्याय, 2026 में Delhi Police ने दिलाया न्याय, फर्जी दस्तावेज़ों वाला गिरोह बेनकाब |
01-02-2026