cyber crime: डेटिंग एप्प पर उसकी प्रोफाइल देख लड़कियां बन जाती थीं दोस्त उसके बाद क्या होता था जानकर हैरान रह जाएंगे

cyber crime

cyber crime: यूएस बेस्ड फ्रीलांसर मॉडल और विभिन्न डेटिंग एप्प पर खूबसूरत प्रोफाइल तस्वीर वाले शख्स से लडकियां आनन फानन में ऑनलाइन दोस्त बन जाती थी। विभिन्न लड़कियों से दोस्ती करने के बाद वह जल्द ही उनसे गहरे संबंध भी बना लेता था इतना गहरा की लड़की उसके कहने पर कुछ भी कर देती थीं। इसके बाद वह लड़कियों की शिकार कैसे करता था जानकर आप हैरान रह जाएंगे। cyber crime के इस मामले का जब खुलासा हुआ तो सब हैरान रह गए।

cyber crime के इस मामले का ऐसे हुआ खुलासा

वेस्ट दिल्ली पुलिस के डीसीपी विचित्र वीर सिंह के मुताबिक दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा ने साइबर थाने में शिकायत दी थी थी बम्बल डेटिंग प्लेटफार्म पर उसकी दोस्ती एक शख्स से हुई जिसने खुद को यूएस बेस्ड फ्रीलांसर मॉडल बताया। उसने यह भी बताया कि वह किसी काम से भारत आया हुआ है। छात्रा उसकी दोस्त बन गई। बहकावे में आकर छात्रा ने जालसाज के साथ स्नैपचैट और व्हाट्सएप के जरिए अपनी निजी तस्वीरें/वीडियो साझा कर दी।

छात्रा के व्यक्तिगत मिलने के अनुरोध को बहाने बनाकर टालता रहा। कुछ ही दिन बाद उसने छात्रा के व्हाट्सएप्प पर उसकी निजी वीडियो भेजकर पैसे की मांग कर दी। उसने धमकी दी कि पैसा नहीं मिलने पर वह वीडियो को सार्वजनिक कर देगा। उसकी धमकी से डरकर छात्रा ने उसे कुछ पैसे दिए भी।

छात्रा की शिकायत पर जांच के लिए एसीपी अरविंद यादव की निगरानी में साइबर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र, एसआई गौरव, एएसआई दीपक, हेडकांस्टेबल राकेश और कांस्टेबल दीपक को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई। टेक्नीकल गहन जांच के बाद आरोपी की पहचान शकरपुर निवासी 23 साल के तुषार बिष्ट के रूप में हुई। उसने बीबीए किया हुआ है और नोएडा के एक निजी फर्म में टेक्नीकल रिक्रूटर के रूप में काम करता है।

ऐसे करता था दोस्ती फिर करता था ब्लैकमेल

पूछताछ के दौरान पता चला कि तुषार के पास पिछले दो साल से एक एप्लीकेशन से लिया हुआ इंटरनेशनल वर्चुअल मोबाइल नंबर था। इसी नंबर की मदद से उसने विभिन्न डेटिंग एप्प पर खुद को राजिस्टर किया था। राजिस्टर करते समय उसने खुद को यूएस बेस्ड फ्रीलांसर मॉडल के रूप में पेश किया और प्रोफाइल पिक्चर में एक ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर का इस्तेमाल किया। उसने फर्जी आईडी पर पोस्ट भी किया था।

वह बम्बल (डेटिंग एप्लीकेशन) पर 18 से 30 साल की उम्र की लड़कियों से जुड़ता/फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। अगर लड़की उसकी रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेती थी, तो वह उनसे दोस्ती करता था। लड़कियों से दोस्ती करने के बाद वह उनसे चैट करता और उनकी नग्न तस्वीरें और वीडियो क्लिप मांगता था। कई लड़कियां उससे सहमत होकर अपनी नग्न वीडियो और तस्वीरें भेज देती थीं।

आरोपी को एक बार तस्वीरें और वीडियो मिल जाने के बाद वह स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए वीडियो या फोटो को सेव कर लेता था। आरोपी ने शुरू में यह सब मनोरंजन के लिए शुरू किया था, लेकिन समय के साथ जब उसने लड़कियों से पैसे मांगने शुरू कर दिए और अगर कोई लड़की पैसे नहीं देती तो वह उसकी न्यूड तस्वीरें अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने या इंटरनेट पर बेचने की धमकी देता था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि अब तक वह सैकड़ों लड़कियों से बात कर चुका है, जिनकी निजी तस्वीरें और वीडियो उसके फोन में हैं। उसने यह भी खुलासा किया कि उसने कई लड़कियों को उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करके उनसे पैसे ऐंठ लिए हैं।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी |
14-08-2026