puducherry news: पुडूचेरी में नए साल का उत्सव मनाने के लिए दो लाख पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। पर्यटक यहां सुरक्षित पर्यटन का आनंद उठा सकें इसके लिए 29 दिसंबर को पुलिस ने खास अभियान चलाया। ऑपरेशन त्रिशुल के नाम से चलाए गए इस अभियान में एक साथ कई जगहों पर औचक छापेमारी की गई। पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान कई बदमाशों को पकड़ा गया।
puducherry news : पुलिस के खास अभियान में हुई यह कार्रवाई
पुडूचेरी पुलिस के इस अभियान में अफसर सहित 500 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुडूचेरी की डीजीपी आईपीएस शालिनी सिंह और कानून व्यवस्था के आईजी और डीआईजी की निगरानी में चले इस ऑपरेशन के दौरान कई तरह की कार्रवाईयां हुईं। ऑपरेशन के दौरान 269 हिस्ट्रीशीटर की कड़ी जांच की गई।
तलाशी के दौरान 4 गैरजमानती वारंट तामिल करवाए गए तो 1 फरार को दबोचा गया। नव वर्ष उत्सव के दौरान आम जनता के लिए खतरा बन सकने वाले 48 लोगों की नाकेबंदी की गई। इसके अलावा 54 लोग पकड़े गए। एक शख्स को हथियार के साथ भी गिरफ्तार किया गया। कलैवनन आर आईपीएस, एसएसपी एल एंड ओ, पुडुचेरी के मुताबिक इस अभियान को पुडुचेरी और कराईकल जिले के विभिन्न पुलिस थानों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (पुडुचेरी और कराईकल), एसपी, विशेष कार्य बल (एसटीएफ), पुलिस निरीक्षकों और पुलिस उप-निरीक्षकों के नेतृत्व में दोनों जिला पुलिस द्वारा रणनीतिक रूप से समन्वित किया गया था।
पुलिस ने दावा किया कि यह अभियान पुडुचेरी के केंद्र शासित प्रदेश में कानून और व्यवस्था को बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के प्रभाव को रोकने के हमारे अथक प्रयासों को दर्शाता है। इस जिले के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के सक्रिय कदम महत्वपूर्ण हैं।
यह भी पढ़ेंः
- साइबर खतरों से कैसे बचा रही हैं ये 2 डिजिटल सुरक्षा पहलें? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया खुलासा
- जानिए Mule account Hunter क्या है और कैसे बदल जाएगा मनी लॉड्रिंग और वित्तीय साइबर फ्राड का इकोसिस्टम
- जानिए आईटी नियम में सुधार से साइबर अपराध पर क्या होगा असर
- बाबा ने कहा ‘धनवर्षा होगी’, लड्डू खिलाए और कार में छोड़ गया तीन लाशें
- नींद में मिलेगा आपके मुश्किल सवाल का जवाब जानिए कैसे











