सपने में पानी देखना क्या संकेत देता है जानिए

Sapne Me Pani– पानी हमारे आस्तित्व का सबसे अहम हिस्सा है। यह ना केवल हमारी प्यास बुझाता है बल्कि तन मन औऱ वातावरण को स्वच्छ रखने में हमारी मदद भी करता है। सपने में भी पानी का दिखना बहुत सारे संकेत देता है।

Sapne me Pani dekhna

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा सपना शुभ माना गया है। बशर्ते सपने में दिखने वाला पानी स्वच्छ और शुभ हो। अगर साफ पानी (Clean Water) बहता हुआ देखा है तो समझ लीजिए अत्यंत शुभ संकेत है। यह जल्दी धन लाभ और वर्षों से चली आ रही मनोकामना पूरी होने का संकेत भी देता है। बहता हुआ साफ पानी का सपना (Water Dream) बाधाओं से मुक्ति का संकेत भी देता है। ज्योतीष के विशेषज्ञ कहते हैं कि यदि इस तरह का सपना आए तो साफ बहते हुए पानी यानि नदी आदि के किनारे केले का पेड़ लगाना चाहिए, इससे शुभ फल की प्राप्ति जल्द होती है।

समुद्री पानी के बहने का सपना

सपने में सुमद्र का पानी बहता हुआ दिखे तो यह काफी अशुभ माना गया है। माना जाता है कि ऐसा सपना समाज में आपके मान सम्मान के हानि का सूचक है। माना जाता है कि कार्यस्थल या कारोबार में वाद विवाद होने का संकेत भी यह सपना देता है। कहते हैं कि यह आर्थिक हानि का भी संकेत देता है। लेकिन मान्यता है कि अगर आपको सपने में समुद्र का पानी दिखता है तो आपको चाहिए कि गुरुवार के दिन एक पीले नींबू पर अपना नाम लिखकर अपने सर से घड़ी की दिशा में 21 बार घुमाएं और इसे लोहे की चाकू से चार टुकड़ों में काट कर चौराहे पर रखकर आ जाएं। सपने में बारिश का पानी बहते हुए दिखे तो यह सपना अत्यंत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि भविष्य में कई शुभ समाचार मिलने का संकेत देता है ऐसा सपना। घर और परिवार में भी खुशी के माहौल का सूचक है। सपने में गंदे पानी का बहते हुए देखना अशुभ माना गया है। जबकि बाढ़ का बहता पानी का सपना भी अशुभ माना गया है।यह परिवार के किसी सदस्य की बीमारी का संकेत देता है। जबकि पानी में मंदिर देखें तो वह सपना काफी शुभ माना गया है।

डिस्क्लेमर

”इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।”

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
15-09-2026