cyber fraud news: पैसे ऐंठने के इन तरीकों से सावधान, CERT-IN ने किया आगाह

Cyber Fraud

cyber fraud news: भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन ने आॉनलाइन ठगी के प्रचलित तरीकों से बचने के लिए आगाह किया है। इसके लिए एक सूची भी जारी की गई है। इस सूची में पैसे ऐंठने और निजी डेटा चुराने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल अरेस्ट सहित दस तरीकों का उल्लेख किया गया है। गौरतलब है कि पीएम मोदी भी मन की बात कार्यक्रम में लोगों को इस तरह की धोखाधड़ी से सावधान रहने के लिए कह चुके हैं।

cyber fraud news से लें सबक शक होते ही cyber crime helpline number की मदद से बच सकते हैं आपः

सीईआरटी-इन ने कहा है कि मुख्य रूप से दस तरीके हैं जिनके जरिए पैसे ऐंठे जाते हैंः

  • 1. डिजिटल गिरफ्तारीः धोखेबाज अधिकारी बनकर पेश आते हैं। पीड़ित को पैसे ट्रांसफर नहीं करने पर गिरफ्तारी का भय दिखाया जाता है।
  • 2. फिशिंगः नकली ईमेल विश्वसनीय संगठनों की नकल करते हैं ताकि जानकारी चोरी हो सके।
  • 3. लॉटरी घोटालेः पीड़ितों को बताया जाता है कि उन्होंने पैसे जीते हैं मगर इसे दावा करने के लिए भुगतान करना होगा।
  • 4. नौकरी घोटालेः नकली नौकरी लिस्टिंग नए स्नातकों को निशाना बनाती है।
  • 5. तकनीकी सहायता घोटालेः कंप्यूटर तक पहुंच पाने को वायरस की चेतावनी दी जाती है।
  • 6. निवेश घोटालेः पोंजी योजनाएं निवेश पर अवास्तविक रिटर्न का वादा करती हैं।
  • 7. नकली चैरिटी घोटालेः धोखाधड़ी की वेबसाइटें गैर-मौजूद कारणों के लिए दान मांगती हैं।
  • 8. पार्सल घोटालेः पीड़ितों को पार्सल के लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जाती है।
  • 9. ऋण घोटालेः कम ब्याज वाले ऋण प्रदान किए जाते हैं लेकिन अग्रिम शुल्क का भुगतान करने के बाद गायब हो जाते हैं।
  • 10. कैश ऑन डिलिवरीः पैसै का ट्रांसफर करना, सस्ते सामान का ऑफर।

ये सावधानियां बरते तो बच सकते हैं ठगों से

सीईआरटी-इन ने कहा है कि प्रतिक्रिया देने से पहले स्थिति का शांति पूर्वक आकलन करने के लिए कुछ समय लें। व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। फोन या वीडियो कॉल पर कभी भी संवेदनशील व्यक्तिगत या वित्तीय साझा न करें। इसने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को दवाब में धन हस्तांतरित नहीं करना चाहिए। यह दिमाग में रखना चाहिए की कानून प्रवर्तन एजेंसियां तुरंत पैसा भेजने के लिए कभी दवाब नहीं डालतीं।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? |
24-10-2026