singham again या Bhul bhulaiya 3 टिकटों की बुकिंग में कौन है आगे

singham again

singham again: एक तरफ अजय देवगन की सिंघम अगेन तो दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 दोनों 1 नवंबर को रिलीज हो रहे हैं। कार्तिक आर्यन इस दिवाली पर अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ में रूह बाबा बनकर कमबैक कर रहे हैं। दोनों फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट पीक पर है है। दिलचस्प बात यह है कि ‘भूल भुलैया’ फ्रैंचाइज़ी की इस तीसरी किस्त में धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित और नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगीं।

singham again या Bhul bhulaiya 3 टिकटों का हिसाब किताब

अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित, ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और विजय राज ने अहम भूमिला निभाई है। 150 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और मुराद खेतानी ने किया है। इस फिल्वम में विद्या बालन एक बार फिर मंजुलिका बन दहशत फैलाती नजर आएंगीं। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने फिल्म को लेकर हलचल और बढ़ा दी है।

फिल्म भूल भुलैया 3 अपनी रिलीज की तारीख के करीब है। बुकिंग विंडो खुलने के बाद से टिकटों की भी धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है। ‘भूल भुलैया 3’ की एडवांस बुकिंग दिल्ली और मुंबई में शुरू हुई हैं। फिलहाल छोटे थिएटर्स में इसकी प्री टिकट बिक रही है। अभी मेन सिनेमा चेन पीवीआर और सिनेपोलिस में इसकी लिस्टिंग नहीं हो पाई है। वहीं कोइमोई की रिपोर्ट के अनुसार ‘भूल भुलैया 3’ की एडवांस बुकिंग अभी कुछ ही जगहों पर शुरू हुई है और ये बुक माई शो पर एक घंटे में 1.2 हजार से ज्यादा टिकट बेचने में कामयाब रही है।

भूल भुलैया 3 बनाम सिंघम अगेन

‘भूल भुलैया 3’ का बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ से क्लैश हो रहा है। दोनों ही फिल्में 1 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के बज को देखते हुए लग रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर सकती हैं तो वहीं ‘भूल भुलैया 3’ को देवगन की फिल्म की देर से एडवांस बुकिंग शुरू होने का फायदा मिलता दिख रहा है।

कहा जा रहा है कि आर्यन की फिल्म थोड़ी बढ़त लेते हुए प्रति घंटे लगभग 833 टिकट बेच रही है। फिल्म के लिए सबसे ज्यादा कीमत वाला टिकट 1500 रुपये में है जो प्रीमियम सीटों के लिए प्लैटिनम कैटेगिरी तक ही सीमित है। नॉर्मल प्राइस रेंज 300 रुपये से 500 रुपये के बीच है। दूसरी ओर, भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन दोनों बराबर स्क्रीन के लिए खींचतान कर रहे हैं। पीवीआर और सिनेपोलिस ने सिंघम अगेन को ज्यादा स्क्रीन ऑफर करने की प्लानिंग की है हालांकि, इस पर चर्चा चल रही है।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? |
24-10-2026