यूपीआई लाइट में मिलेगी अब ये सुविधा, खाते से राशि खुद जमा हो जाएगी

यूपीआई
👁️ 580 Views

यूपीआई लाइट में ऑटो टॉप अप की सुविधा मिलेगी। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम(एनपीसीआई) यह सुविधा 31 अक्टूबर से देने जा रहा है। इसके जरिए उपयोगकर्ता को अपने बैंक खाते से बार बार यूपीआई लाइट में रकम जमा करने की जरूरत नहीं होगी। रकम स्वतः यूपीआई वॉलेट में जमा हो जाएगी। एनपीसीआई ने सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक ग्राहक अपने यूपीआई लाइट खाते में अपनी पसंद की राशि फिर से जमा करने के लिए ऑटो टॉप अप विकल्प का इस्तेमाल कर सकेंगे।

यूपीआई लाइट में ऐसे मिलेगी यह सुविधा

गौरतलब है कि छोटे भुगतान के लिए यूपीआई लाइट की सुविधा शुरू की गई है। इसके जरिए 500 रुपये तक के भुगतान के लिए पिन की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे ज्यादा राशि के लिए पिन की जरूरत पड़ती है। इसमें राशि रखने की अधिकतम सीमा 2000 रुपये है। इसका मतलब है कि ग्राहक एक बार में 2000 रुपये तक का ही टॉप अप कर सकते हैं। इस सुविधा में ग्राहक को बैंक खाते से यूपीआईलाइट खाते में आने वाली एक निश्चित राशि तय करनी होगी।

यदि किसी ग्राहक ने टॉप अप के लिए 1000 की राशि तय की है तो जैसे ही वॉलेट में बैंलेस खत्म होगा वैसे ही 1000 रुपये खुद से उसमें जुड़ जाएंगे। ऑनलाइन भुगतान करने वालों को इससे काफी आसानी होगी। जारीकर्ता बैंक यूपीआईलाइट पर ऑटो टॉप अप की सुविधा देंगे। एक दिन में अधिकतम पांच बार ही बैंक खाते से निर्धारित तय रकम जोड़ी जा सकेगी।

संबंधित थर्ड पार्टी भुगतान ऐप सेवा कंपनियों और बैंकों को मैनडेट सुविधा लागू करते वक्त सत्यापन करना होगा। यूपीआई डिजिटल भुगतान करने का सबसे लोकप्रिय माध्यम है। यूपीआई पेमेंट का चलन बहुत तेजी से बढ़ गया है, इसी कड़ी में एक अहम फैसला लेते हुए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का उपयोग करके कर भुगतान के लिए लेनदेन सीमा बढ़ा दी है, जिससे लोग अब एक ही लेनदेन में 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर पा रहे है।

यह भी पढ़ें

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
11-04-2026