उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की जीरो पावर्टी स्कीम के जरिए गरीबी से उबारने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश योजना

उत्तर प्रदेश में गरीबों की भला होने वाला है। दैनिक हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश सरकार अतिशय गरीबी में जीवन यापर कर रहे परिवारों को एकमुश्त राहत पैकेज देकर गरीबी से उबारने की योजना शुरू करने जा रही है। हर गांव में पात्रता सूची तैयार की जाएगी। इसके मुताबिक उन्हें सरकार की सभी योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा। इसे जीरो पावर्टी स्कीम नाम से शुरू किया जाने वाला है।

उत्तर प्रदेश में योगी करेंगे शुरूआत

रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी महीने योजना की शुरूआत कर सकते हैं। प्रदेश के पंचायतीराज विभाग एवं अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के हवाले से इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पंचायतराज विभाग को इस योजना का नोडल विभाग बनाया गया है। समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम विकास विभाग, खाद्य एवं रसद समेत गांवो के विकास एवं जन कल्याण से जुड़े सभी विभागों को इस योजना में भागीदार बनाया जाएगा।

भागीदार विभाग पात्रता सूची में शामिल परिवारोंं को अपनी-अपनी योजनाओं से लाभ पहुंचाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में लगभग 85 हजार गांव हैं। योजना के तहत सभी गांवों से 10 से लेकर 25 तक की संख्या में ऐसे परिवारों का चुनाव किया जाएगा। अतिशय गरीबी में जीने वाले इन परिवारों की सूची बनने के बाद स्कीम के तहत उन्हें लाभ पहुंचाने की योजना है।

सूची में ऐेस परिवार शामिल होंगे जिन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही भर्ती परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 60 हजार से अधिक सिपाही चयन की प्रक्रिया में 15 हजार से अधिक बेटियों की भर्ती होगी। यह परीक्षा शुचिता के साथ सुचारु ढंग से परीक्षा संपन्न हुई है।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable |
25-08-2026