Blue Corner notice-ब्लू कार्नर नोटिस क्या होता है जानिए इसके बारे में सबकुछ यहां

Blue corner notice

Blue Corner notice-महिलाओं के यौनशोषण के आरोप में फंसे कर्नाटक के सांसद प्रज्जवल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कार्नर नोटिस जारी किया गया है। इंटरपोल की मदद से उन्हें भारत लाने की कोशिशें जारी हो गई हैं। इंटरपोल सभी सदस्य देशों को सूचित कर रेवन्ना के बारे में जानकारी एकत्र करेगा। इधर इसको लेकर कर्नाटक का सियासी पारा कितना हाई है यह भी किसी से छिपा नहीं है। आइए जानते हैं ब्लू कार्नर नोटिस के बारे में सब कुछ।

Blue Corner notice-क्या होता है यह नोटिस

आपराधिक मामले में फंसे किसी आरोपी की पहचान, जगह या उस आरोपी की गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र करवाने के लिए ब्लू कार्नर नोटिस जारी किया जाता है। इसके जरिए इंटरपोल के अपने सदस्य देशों द्वारा अतिरिक्त जानकारी ली जाती है। यह नोटिस भी फरार आरोपियों के बारे में जांच पड़ताल करने या तलाश करने संबंधित नोटिस ही है। अंतर ये है कि जब इसे जारी कर दिया जाता है तो सदस्य देश इसे उपेक्षित नहीं कर सकते हैं। उन्हें वो सारी जानकारी देनी होती है जो उनके पास उपलब्ध है।

ब्लू कार्नर नोटिस आपराधिक मामला दर्ज होने के पहले या ठीक उसके बाद जारी किए जाते हैं। यह नोटिस पूछताछ को और आगे बढ़ाने का काम करता है। फिलहाल जांच एजेंसियां अलर्ट हैं और ज्यादा से ज्यादा जानकारियां एकत्र करने की कोशिश कर रही हैं। इसीलिए ब्लू कार्नर नोटिस की मदद ली जा रही है। वैसे इंटरपोल से 7 तरह के अलर्ट नोटिस जारी किए जाते हैं। इसमें रेड,यलो,ब्लू, ब्लैक, ग्रीन, ऑरेंज और पर्पल नोटिस होता है। सभी नोटिस के अलग-अलग मायने होते हैं।

पढ़ने योग्य

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क |
24-07-2026