हजारीबाग में एसएसबी ने ये किया

👁️ 536 Views

सशस्त्र सीमा बल यानि एसएसबी ने हजारीबाग में चले एक संयुक्त ऑपरेशन में एक हार्ड कोर नक्सली को गिरफ्तार किया। नक्सली की पहचान मनोज भोकता रूप में की गई है।  गिरफ्तार नक्सली सशस्त्र पीपल्स मोर्चा जो कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से अलग हुआ समूह है, का एक सक्रीय सदस्य है। ऑपरेशन के दौरान एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 06 राउंड और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पकड़े गए नक्सली और बरामद हथियार को पुलिस स्टेशन बरकागांव हजारीबाग को सौंप दिया गया। 

इसके एक दिन पहले एक अन्य ऑपरेशन में, स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में एसएसबी की 26वीं बटालियन, रांची, झारखंड ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा परिषद के एक नक्सली बिजय करमाली  को गिरफ्तार कियाI यह ऑपरेशन हजारीबाग जिले के उरीमारी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लुरुंगा में चलाया गया। पकड़े गए नक्सली को पुलिस थाना उरीमारी, हजारीबाग को सौंप दिया गयाI

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मेटा पर क्यों लगा जुर्माना? फेसबुक इंस्टाग्राम पर आखिर क्या छिपाया गया | NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी | आपकी कम जागरूकता बढ़ा रही है साइबर अपराध, जांच एजेंसियां भी हैं परेशान | अदृश्य युद्ध: कोड और एल्गोरिदम से घिरा आम नागरिक—साइबर खतरे की पूरी हकीकत | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? | क्या आपके घर में भी लगेगा फ्री सोलर ? जानिए कैसे 1 करोड़ घरों तक पहुंचेगी ये योजना | डिवाइस ब्लॉकिंग क्या है और कैसे रोकती है साइबर ठगी? समझिए आसान भाषा में | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब |
27-03-2026