NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी

NHAI ने Summer Internship 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें ₹20,000 मासिक स्टाइपेंड और कई विषयों के छात्रों को मौका मिलेगा।
NHAI Summer Internship 2026 students highway infrastructure training India

National Highways Authority Of India (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भविष्य के पेशेवरों को तैयार करने के उद्देश्य से ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

NHAI Internship 2026 प्रोग्राम मई से जुलाई 2026 के बीच आयोजित होगा और छात्रों को देश के सबसे बड़े हाईवे नेटवर्क पर काम करने का व्यावहारिक अनुभव देगा।

कब से कब तक चलेगा NHAI Internship 2026 प्रोग्राम

NHAI के PIB प्रैस रिलीज https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=2245680&reg=3&lang=2 के अनुसारयह इंटर्नशिप 4 मई से 5 जुलाई 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। यह कार्यक्रम पहले से चल रहे शीतकालीन और छह महीने के इंटर्नशिप कार्यक्रम का विस्तारित रूप है, जिसे अब और व्यापक बनाया गया है।

किन-किन विषयों के छात्र कर सकते हैं आवेदन

इस बार इंटर्नशिप को सिर्फ सिविल इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि कई नए विषय शामिल किए गए हैं:

तकनीकी क्षेत्र:

  • सिविल इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग
  • सूचना प्रौद्योगिकी
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • इंस्ट्रूमेंटेशन
  • डेटा साइंस / आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

गैर-तकनीकी क्षेत्र:

  • विधि (BA LLB)
  • वाणिज्य एवं विज्ञान (BA, BCom, BSc)
  • MBA (HR, Finance, Marketing)
  • जनसंचार
  • पुस्तकालय विज्ञान

स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया क्या है

चयनित उम्मीदवारों को:

  • ₹20,000 प्रति माह स्टाइपेंड
  • इंटर्नशिप पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र
  • अनुभवी NHAI अधिकारियों के साथ काम करने का अवसर

इंटर्न को NHAI के फील्ड ऑफिस या नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः pm internship scheme के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब यह

पात्रता और चयन के लिए जरूरी शर्तें

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्र:

  • NIRF रैंकिंग वाले शीर्ष संस्थानों से होने चाहिए
  • पूर्णकालिक स्नातक या स्नातकोत्तर छात्र हों
  • प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ या मीडिया संस्थानों से जुड़े हों

आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया

इच्छुक छात्र 15 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

👉 आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल : https://internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in/

आवेदन प्रक्रिया:

  • छात्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें
  • शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी भरें
  • प्रोजेक्ट लोकेशन की प्राथमिकता चुनें
  • संस्थान द्वारा सत्यापन के बाद ही आवेदन मान्य होगा

संस्थानों की क्या होगी भूमिका

NHAI ने शैक्षणिक संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे:

  • छात्रों को इंटर्नशिप की जानकारी दें
  • समय पर आवेदन सुनिश्चित करें
  • एक फैकल्टी कोऑर्डिनेटर नियुक्त करें
  • आवेदन को सत्यापित और अनुमोदित करें

पहले चरण में मिली शानदार प्रतिक्रिया

दिसंबर 2025 में शुरू हुए इस कार्यक्रम के पहले चरण में:

  • 244 सिविल इंजीनियरिंग छात्रों ने शीतकालीन इंटर्नशिप की
  • 149 छात्रों ने 6 महीने की इंटर्नशिप में भाग लिया

यह सफलता अब नए विस्तारित प्रोग्राम के लिए आधार बनी है।

क्यों खास है यह इंटर्नशिप

यह पहल न केवल छात्रों को रियल वर्ल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपीरियंस देती है, बल्कि उन्हें देश के विकास में सीधे योगदान देने का मौका भी प्रदान करती है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास | फोन का Wi-Fi और Bluetooth कब बंद रखें? बाहर निकलते ही बदलें ये सेटिंग, वरना बढ़ सकता है प्राइवेसी का खतरा | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका |
29-09-2026