सीबीआईसी के नए चेयरमैन ने पदभार संभाला

👁️ 656 Views

एस रमेश ने आज श्रीमती वनाजा एन सरना के सेवानिवृत्त होने पर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा कर बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। अपनी पदोन्नति से पूर्व बोर्ड में वह सदस्य (प्रशासन) थे।

रमेश ने अपने कैरियर की शुरुआत मुंबई में केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं उसके बाद मुंबई सीमा शुल्क के सहायक आयुक्त के रूप में की। उन्होंने हैदराबाद, नागपुर, चेन्नई, त्रिची आदि जगहों पर विभिन्न पदों पर काम किया है। वह 2013 से 2016 तक चेन्नई, सीमा शुल्क जोन के मुख्य आयुक्त थे। इसके बाद, उन्होंने प्रणाली एवं डाटा प्रबंधन के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। वह 2016 के सितंबर में सदस्य (आईटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवा कर) के रूप में बोर्ड में शामिल हुए।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | बाबा ने कहा ‘धनवर्षा होगी’, लड्डू खिलाए और कार में छोड़ गया तीन लाशें | नींद में मिलेगा आपके मुश्किल सवाल का जवाब जानिए कैसे | सुप्रीम कोर्ट ने साइबर ठगी को ‘डकैती’ क्यों कहा? डिजिटल अरेस्ट स्कैम की पूरी कहानी | घूसखोर पंडित पर कोर्ट में Netflix ने क्या कहा | भारत में साइबर सुरक्षा क्यों चुनौती बनती जा रही है: डेटा संरक्षण कानून और DoT की भूमिका | हिंदू सम्मेलन में एकता का दिया गया खास संदेश | आरबीआई का मुआवजा ढांचाः क्या यह साइबर धोखाधड़ी से डर खत्म कर देगा ? | लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले पटना में यह खास आयोजन, साहित्य और विकास का तालमेल | दिल्ली नगर निगम को मिला नया अधिकार, ऐसे आएगी अब सारे कामों में तेजी | तीन शब्द, एक रणनीति: दिल्ली पुलिस साइबर अपराध को कैसे ‘पहले ही तोड़’ रही है? |
11-02-2026