मेरठ में दिल्ली पुलिस का छापा-अवैध हथियारों की फैक्टरी का भांडफोड़, 7 दर्जन पिस्टल बरामद

👁️ 724 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने मेरठ में अवैध असलाह फैक्ट्री में छापा मार के 5 लोगो को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर  84 पिस्टल ओर भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया है।

मेरठ पुलिस के नाक के नीचे अवैध हथियारों का कारखाना चल रहा था और पुलिस को भनक भी नही लगी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने सोमवार की देर रात में मेरठ लक्खीपुरा में दबिश देकर एक मकान से बोरी भर कर पिस्टलें, असलाह और औजार बरामद किये है। जिसमे 84 पिस्टल है।दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।जिसमे असलाह बनाने वाले मुंगेर के तीन कारीगर भी शामिल है। माना जा रहा है कि काफी समय से दिल्ली, एनसीआर और वेस्ट यूपी में असलाह सप्लाई किया जा रहा है।

कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने वाले कुछ तस्करों को दबोचा था। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ये अवैध हथियार और कारतूस मेरठ और मुंगेर से लाकर सप्लाई किये जा रहे है। दिल्ली पुलिस दानिश नाम के आरोपी को साथ लेकर मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लक्खीपुरा गली नम्बर दो में पहुंची थी। पुलिस ने फुरकान नाम के मिस्त्री के घर दबिश दी। यहां मकान के तहखाने में हथियार बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। इस फैक्ट्री में काम करने वाले मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद इंतियाज़, मोहम्द ओबैतद, मोहम्मद शैदुल्ला ओर नसीम को ग्रिफ्तार किया है। पांचो आरोपियों में से तीन मुंगेर के हथियार बनाने वाले कारीगर है।ये आरोपी काफी समय से मुंगेर की पिस्टल और तमंचे बना रहे थे। जोकि मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत वेस्ट यूपी और एनसीआर में सप्लाई किये जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने इस फैक्ट्री से छापेमारी के दौरान मुंगेर ब्रांड की 84 पिस्टल ओर कुछ अधबने तंमचे और भारी मात्रा में पुर्जे व औजार बरामद किये है। वही यह छापा पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था, छापेमारी के बाद मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट थाने में कार्रवाई की गई है। वही मेरठ पुलिस फैक्ट्री के मकान मालिक से पूछताछ कर रही है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या |
15-03-2026