नकली नोटों का नया रूट बांग्लादेश से वाया वेस्ट बंगाल दिल्ली बिहार यूपी

नकली नोटों के तस्कर बांग्लादेश से नकली नोटों की खेप पश्चिम बंगाल के मालदा के रास्ते ला रहे हैं। इन नोटों को सबसे ज्यादा दिल्ली, यूपी औऱ बिहार में खपाया जा रहा है। खास बात ये कि नकली नोटों की नई खेप में सुरक्षा धागा सहित सारे सुरक्षित प्वांयट हैं और आम आदमी इसे आसानी से नहीं पहचान सकता। ये खुलासा दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने किया है। स्पेशल सेल ने इस सिलसिले में दो लोगों के गिरफ्तार 2000 की शक्ल वाले 6 लाख रूपये कीमत के नकली नोट बरामद किए हैं।

स्पेशल सेल की डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक एसीपी अतर सिंह के नेतृ्त्व में एसआई संदीप कुमार आदि की टीम ने जहीरूद्दीन औऱ क्रांति चौधरी नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 6 लाख रूपये के नकली नोट बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि ये दोनों कई सालों से नकली नोट के धंधे में हैं।

नकली नोटों की खेप इन्हें नेपाल और बांगलादेश से मिलती थी जिसे ये मालदा के रास्ते दिल्ली और दूसरे जगहों पर भेजा करते थे। पुलिस के मुताबिक जहीरूदीन ने 20 सालों से नकली नोटों में लिप्त होने की बात स्वीकर की है। जबकि क्रांति अभी जमानत पर जेल से बाहर आया है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा क्यों बन रही वैश्विक चिंता, भारत के सामने क्या हैं चुनौतियां? | Cyber Security Training: IIT Madras में CISF जवानों के लिए शुरू हुआ एडवांस साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम | सुरक्षा के साथ हरियाली का संकल्प: CISF ने 6 वर्षों में लगाए 44 लाख से अधिक पौधे | AI Prompt Injection Cyber Security: AI को कैसे बनाया जा रहा है साइबर हमलों का हथियार? | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज | डिजिटल लॉक: सुरक्षा का आधुनिक साधन या आपातकाल में छिपा खतरा? | कुख्यात गैंग का नाम, व्हाट्सएप पर धमकी और रंगदारी की मांग, जांच में निकला बड़ा सच | प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: आवेदन कैसे करें, जानें पात्रता और अंतिम तिथि | एक पुष्प हमें जीवन की सबसे बड़ी सीख कैसे देता है? जानिए समर्पण का अनमोल संदेश |
13-06-2026