दिल्ली से ज़ब्त की गई 80 करोड़ की ड्रग्स, दो तस्कर गिरफ्तार

👁️ 527 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसे गिरोह के 2 बदमाशो को गिरफ्तार किया है जो वेस्ट बंगाल के मालदा से हेरोइन को दिल्ली लाया करते थे जिसे बाद में दिल्ली एनसीआर और देश के अलग अलग राज्यो में सप्पलाई किया करते थे.. गिरफ्तार दोनों ड्रग तस्करों की पहचान शाहिद और इरफान के रूप में हुई है। इनको स्पेशल सेल ने उस वक़्त गिरफ्तार किया जब ये दोनों ड्रग तस्कर ट्रक के अंदर 20 किलो फाइन क्वालिटी की हेरोइन को दिल्ली लेकर आ रहे थे.. स्पेशल सेल की माने तो 20 किलो इस हेरोइन की कीमत 80 करोड़ आंकी जा रही है।

पूछताछ में इन दोनों ड्रग तस्कर ने कबूला की दोनों ड्रग तस्कर बरेली में रहने वाले रफाकत के लिए काम करते है.. बरेली में बैठा रफाकत इन दोनों ड्रग तस्कर को ड्रग के साथ उन राज्यो में भेजता था जहा ड्रग की मांग की जाती थी.. स्पेशल सेल के मुताबिक ये दोनों ड्रग तस्कर पिछले 5 से 6 महीने में ड्रग की तस्करी कर रहे है.. ड्रग तस्करी करने के लिए ये ड्रग तस्कर ट्रक के अंदर एक कैविटी बनाते थे जिसमें ड्रग को छुपा कर एक राज्यो से दूसरे राज्यो में ले जाया करते थे

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की माने तो ये दोनों ड्रग तस्कर दिल्ली में रहमत नाम के एक शख्स को ड्रग की डिलीवर देने वाले थे लेकिन स्पेशल सेल ने ड्रग्स की डिलीवरी देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया.. स्पेशल सेल अब बरेली में बैठे रफाकत और दिल्ली में बैठे रहमत की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नेपाल के रास्ते घुसा लश्कर का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बांग्लादेश में रचा था खतरनाक चक्रव्यूह | सपने में खुद को नहाते देखना: शुभ या अशुभ संकेत? | स्वप्न शास्त्र | सीसीटीवी कैमरा लगाने के नियम बदल गए! जानिए क्या है अपडेट | Sapne Me Bail Dekhna: कहीं ये बड़ा धन लाभ तो नहीं? जानिए शुभ-अशुभ संकेत | सपने में त्रिशूल देखना शुभ या अशुभ? शिव कृपा से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें मां दुर्गा और महादेव के इन संकेतों का मतलब | ऑनलाइन गेमिंग एडिक्शन इलाज: क्या भारत में समय सीमा समाधान बन सकती है | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले–विकसित यूपी, विकसित भारत की नई उड़ान | साइबर अपराध से कमाए गए 35,925 करोड़ का रहस्यःईडी की जांच में क्या मिला | मेटा पर क्यों लगा जुर्माना? फेसबुक इंस्टाग्राम पर आखिर क्या छिपाया गया | NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी |
31-03-2026