दिल्ली में गैंगवार में सरेआम हत्या, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के कंझावला इलाके में बुधवार रात कार सवार बदमाशों ने स्कार्पियो सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। गोलीबारी से स्कार्पियो सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान अंचिल के रूप में हुई है। वह एक माह पहले ही हत्या के एक प्रयास के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुटी है। वारदात के बाद बदमाशों मौके से फरार हो गए। घटना के पीछे गैंगवार को कारण बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार अंचिल परिवार के साथ कराला गांव में रहता था। बताया जाता है कि वह रात को कार से लाडपुर गांव की तरफ जा रहा था। करीब साढ़े नौ बजे कार सवार बदमाशों ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया फिर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

गत साल अप्रैल में अंचिल ने अपने गांव कराला के ही एक युवक को गोली मार दी थी। इस मामले में वह एक माह पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था। उस पर अन्य कई मामले भी दर्ज हैं।

देखें वीडियो-

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश |
06-10-2026