ताकि ना हो ओरैया जैसा हादसा- मजदूरों को समझाने में कामयाब हो सकते हैं स्थानीय नेता

नई दिल्ली, आलोक वर्मा। सरकारी स्तर पर सारे इंतजाम और तत्पर रहने के बाद भी मजदूरों का पलायन तेजी से जारी है। घर वापसी के जुनून में श्रमिक यह भी भूल जा रहे हैं कि घर वापसी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा साधन उनका जीवन ले सकता है। औरैया हादसे पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हर कोई मजदूरों के दूख से दुखी दिखने का रेस जीतने को आतुर है। हो भी क्यों ना आखिर 24 मजदूरों की मौत कोई मामूली हादसा नहीं है। सिर्फ ओरैया ही नहीं रेल पटरी से लेकर सड़क तक आज सबसे सस्ता जीवन मजदूर ही जी रहा है। वह भी तब जब सराकारी स्तर पर बड़े-बड़े उपाय किए गए हों। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात करें या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की। हर स्तर पर इंतजाम किए गए हैं लेकिन मजदूरों की बदहवासी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही और ना ही उनका पलायन रूक रहा। अब पीएम या सीएम के स्तर पर इंतजाम तो कर दिए गए स्थानीय प्रशासन भी तैनात हो गया लेकिन मजदूरों तक सरकारी प्रयासों का साकारात्मक रूप पहुंचाए कौन।

मेरी समझ से इस पूरे मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधि या नेताओं की कमी खल रही है। स्थानीय नेता मजदूरों में व्याप्त व्याकुलता पर काबू पाने में स्थानीय नेता अहम भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन सेवा भाव से कहीं भी कोई जनप्रतिनिधि नहीं दिख रहा। ना जाने क्यों सोशल मीडिया पर एक प्रतिक्रिया देकर स्थानीय नेता अपने कर्तव्य की इति श्री मान लेते हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से डर कर उनका ऐसी जगहों पर ना जाना निजी मायने में उचित हो सकता है लेकिन सार्वजनिक हित में उनकी निष्क्रियता समझ नहीं आती। कोरोना योद्दा के रूप में सरकारी सेवा से जुडे हर आदमी का जीवन अनमोल है स्थानीय नेताओ का भी। लेकिन यह उन्हें समझना होगा कि मजदूरों में उनकी बात का असर ज्यादा होगा। वास्तव में सरकार वापसी के इच्छुक मजदूरों के वापस भेजने का इंतजाम तो कर ही रही है बस उन्हें बताना है कि सरकारी इंतजामों को छोड़ वह पैदल या ऐसे किसी साधन को ना अपनाएं जो उनके औऱ उनके परिवार के जीवन पर भारी पड़ जाए।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? |
26-10-2026