कोविड-19 पर दिल्ली एनसीआर में साझा रणनीति पर जोर, बार्डर पर उलझन बरकरार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली-एनसीआर में कोविड महामारी से निपटने के लिए एक साझा रणनीति पर ज़ोर दिया है। एनसीआर क्षेत्र में कोविड प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री शाह ने कहा कि एनसीआर की गहन नगर सरंचना को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के सभी संबन्धित निकायों को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए कोविड पाजिटिव पाए गए लोगों की पहचान और इलाज के साथ ही अधिक से अधिक जांच करना आवश्यक है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इसके लिए मिशन मोड में काम करना होगा। इस मीटिंग में नोएडा-गाजियाबाद पर दिल्ली से आने वालों के लिए पास को लेकर जारी मुद्दे पर क्या फैसला किया गया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री ने जिस तरह सबको मिलकर काम करने की सालह दी है उससे नोएडा गाजियाबद प्रशासन को अपनी नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पाल की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति ने कोविड की जांच के लिए 2400 रुपये की दर निर्धारित की है और अगर उत्तरप्रदेश तथा हरियाणा में जांच दर इससे अधिक है तो दोनों राज्य सरकारें आंतरिक सलाह-मशविरे के बाद अपनी जांच दरें कम कर सकती हैं। श्री अमित शाह ने बैठक में बताया कि डॉ वी के पाल के नेतृत्व वाली कमेटी ने कोविड-19 बेड और उपचार की दरें तय की हैं और एनसीआर क्षेत्र के अस्पतालों में भी विचार-विमर्श के बाद इन दरों को लागू किया जा सकता है।      केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(IC M R) द्वारा अनुमोदित नई रेपिड एंटीजेन प्रणाली से कोविड जांच करना बेहतर होगा इससे टेस्टिंग क्षमता बढ़ेगी और कोविड की जल्द पहचान तथा उपचार में मदद मिलेगी।

अमित शाह ने उत्तरप्रदेश और हरियाणा सरकार के अधिकारियों को कोविड-19 बेड, वेंटिलेटर, आक्सीजन सिलेन्डर, आईसीयू और एंबुलेंस की उपलब्धता और 15 जुलाई 2020 तक इनकी संख्या बढ़ाने की योजना की जानकारी देने का निर्देश दिया ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरे एनसीआर के लिए एक साझा रणनीति बनाई जा सके।

     अमित शाह ने एनसीआर के निकायों को कोविड से निपटने के उनके प्रयासों में केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और हरियाणा के मुख्य सचिव और दिल्ली-एनसीआर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।   

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा क्यों बन रही वैश्विक चिंता, भारत के सामने क्या हैं चुनौतियां? | Cyber Security Training: IIT Madras में CISF जवानों के लिए शुरू हुआ एडवांस साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम | सुरक्षा के साथ हरियाली का संकल्प: CISF ने 6 वर्षों में लगाए 44 लाख से अधिक पौधे | AI Prompt Injection Cyber Security: AI को कैसे बनाया जा रहा है साइबर हमलों का हथियार? | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज | डिजिटल लॉक: सुरक्षा का आधुनिक साधन या आपातकाल में छिपा खतरा? | कुख्यात गैंग का नाम, व्हाट्सएप पर धमकी और रंगदारी की मांग, जांच में निकला बड़ा सच | प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: आवेदन कैसे करें, जानें पात्रता और अंतिम तिथि | एक पुष्प हमें जीवन की सबसे बड़ी सीख कैसे देता है? जानिए समर्पण का अनमोल संदेश |
13-06-2026