चीन के सामान को लेकर कई शहरों में दिखा ग़ुस्सा, लोगों ने किया प्रदर्शन

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली: लद्दाख में चीन के सैनिकों ने जो कायराना हरकत की है, उसको लेकर, देश के लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पूरे देश में चीन के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। लोग चीनी सामान का बहिष्कार कर रहे हैं और अपने घरों से चीनी सामान निकाल कर उसकी होली जला रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बॉर्डर पर चीन की सेना का सामनाभारतीय सेना करेगी तो देशभर के लोग इस तरह से चीन के सामान का बहिष्कार कर सेना का साथ देने के लिए खड़े हैं और वह सामान ना खरीद कर चीन को सबक सिखाएंगे। चीन की हरकत पर देश में गुस्सा चीन की हरकत पर देश में गुस्सा है। दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में प्रदर्शन किया गया। चीन के सामान के बहिष्कार का भी ऐलान किया गया. मुंबई में चीन का विरोध किया गया। चीन के बने सामानों की होलिका जलाई गई. लोगों ने चीन के बने सामानों को बहिष्कार की अपील की. कर्नाटक के हुबली में चीन का विरोध किया गया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीर को फाड़कर गुस्सा जाहिर किया। देहरादून में लोगों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीर जलाई। चीन के सामान के बहिष्कार की अपील की और चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। सरकार ने BSNL को निर्देश दिया था कि 4जी सिस्टम के अपग्रेडेशन के लिए किसी भी चीनी कंपनियों के बनाए उपकरण का इस्तेमाल न किया जाए। सूत्रों के मुताबिक संचार मंत्रालय ने कहा कि टेंडर को नए सिरे से जारी किए जाएं। संचार मंत्रालय BSNL के साथ- साथ प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को भी निर्देश देगा कि वो चीन की कंपनियों पर निर्भरता कम करे. सरकार के सूत्रों के मुताबिक कि चीन की कंपनियों के उपकरणों के नेटवर्क की सुरक्षा पर सवाल उठते रहे हैं। तीनों सेनाएं अलर्ट उत्तराखंड से सटी तिब्बत की सीमा पर सैन्य तैयारियां तेज हो गई हैं। आईटीबीपी के साथ सेना के जवान सरहद पर जमे हुए हैं। सीमावर्ती इलाकों की हवाई रेकी की जा रही है। चमोली जिला प्रशासन ने सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को 3 महीने का राशन उपलब्ध करवा दिया है. वायुसेना के एयरबेस को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है। भारतीय नौसेना ने समुद्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से सटे लाइन ऑफ कंट्रोल पर भी सेना हाई अलर्ट पर है।

यूपी के कानपुर में चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया गया. चीन के समान का बहिष्कार करने का किया ऐलान. मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्याओं ने चीन का विरोध किया. चीन के बने सामान को तोड़ा. चीन के राष्ट्रपति की तस्वीरों को जलाया.

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता |
09-09-2026