ऐसी शादी जिसका नाम सुनकर खौफ में आ जाते हैं लोग

👁️ 604 Views
यूं तो शादि विवाह की बात होते ही खुशी का माहौल बन जाता है। मगर यहां आको हम एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम ही खौफ का कारण बन गया है। एक पूरा राज्य इस खौफ से ग्रसित है। खास बात ये कि इस साल जुलाई तक ऐसी शादी के 2207 मामले सामने आ चुके हैं। खौफ वाली  इस तरह की शादी को लोग “पकड़ुआ शादी” के नाम से जानते हैं। आपमे ंसे कई लोग समझ गए होंगे कि मामला बिहार का है।
जी हां जहाँ देश में “तीन-तलाक़” जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा छिड़ी हुई है, वहीं बिहार के पश्चिमी प्रांत में लोगों के अंदर ‘पकडुआ शादी’ या ‘ज़बरन शादी’ का ख़ौफ़ है कि ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है । बिहार  पुलिस के लिए भी ये उतना ही चिंता का विषय है ।
सन 2016 में जहाँ ‘अगवा कर शादी करने के’ कुल 3075 मामले सामने आए थे, इस वर्ष (जुलाई) तक कुल 2207 ऐसी घटनाए राज्य के विभिन्न भागों में दर्ज किए गए हैं । बिहार पुलिस के आँकड़ो के अनुसार अकेले अप्रैल महीने में अगवा कर के ज़बरन शादी करने के कुल 389  मामले राज्य के विभिन्न हिस्सों में दर्ज किए गए. मार्च में 355 ऐसे मामले दर्ज किए गए और जून में 347 । सबसे कम 202 ऐसे मामले जनवरी में दर्ज किए गए.
इंडिया विस्तार से बात करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि “ऐसे मामलों को रोकने के लिए समाज में सबसे पहले जगरूकता लाना बहुत ज़रूरी है” ।  सबसे ज़्यादा 18-30 वर्ष की आयु वाले अविवाहित इस शादी के शिकार बनते हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई |
16-03-2026