इंदिरा जय सिंह पर भड़कीं निर्भया की मां

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया  की मां आशा देवी  से दोषियों को माफ करने की बात कही है। जयसिंह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि वह उनसे (निर्भया की मां) सोनिया गांधी का उदाहरण लेने का अनुरोध करती हैं। सोनिया ने नलिनी (राजीव गांधी की हत्या की दोषी) को माफ कर कहा था कि वह उसके लिए फांसी की सजा नहीं चाहती हैं। जयसिंह ने उनसे कहा कि वह उनके साथ हैं लेकिन फांसी की सजा के खिलाफ हैं। जिसके बाद आशा देवी ने इस बारे में कहा, ‘इंदिरा जयसिंह कौन होती हैं उन्हें यह सुझाव देने वालीं। पूरा देश चाहता है कि दोषियों को फांसी की सजा मिले। उनके जैसे लोगों की वजह से रेप पीड़िताओं को न्याय नहीं मिल पाता है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि इंदिरा जयसिंह ने ऐसा कहने की हिम्मत कैसे की। मैं उनसे सुप्रीम कोर्ट में कई बार मिली हूं। उन्होंने एक बार भी मुझसे मेरा हालचाल नहीं पूछा और आज वो दोषियों के पक्ष में बोल रही हैं। इस तरह के लोग रेपिस्ट को सपोर्ट करके अपना गुजारा करते हैं। यही वजह है कि रेप के मामले नहीं रुक रहे हैं।’

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? |
16-11-2026