विदेशी बंटी देशी बबली कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर लगाते थे चूना

👁️ 550 Views
इंडिया विस्तार, नई दिल्ली 

दिल्ली पुलिस द्वारका जिले के साइबर क्राइम सेल ने आम लोगों से लाखों की ठगी करने के मामले में एक अफ्रीकन युवक और उसकी इंडियन गर्लफ्रैंड को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विदेशी बंटी और देशी बबली की यह जोड़ी  कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर लोगों को चूना लगाती थी।

डीसीपी द्वारका एंटो एल्फोन्स ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से 2 लैपटॉप, 3 डोंगल, एटीएम कार्ड, महंगी ज्वैलरी, 12 मोबाइल फोन और तकरीबन 6,69,000 रुपये बरामद किए गए है। सूचना मिलने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए लिए द्वारका डिस्ट्रिक्ट के एसीपी सुंदर सिंह यादव के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सब इंस्पेक्टर हरि सिंह, एएसआई महेंद्र, मुकेश, राजेश, राजेन्द्र, हेड कॉन्स्टेबल महाबीर, कॉन्स्टेबल कुलदीप, रवि, कविता की एक टीम गठित की गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक नाइजीरिया का रहना वाला है जबकि इसकी गर्लफ्रैंड असम की रहने वाली है। इन दोनों लोगों ने एक सोशल वर्कर से ठगी कर करीब 1,22,600 रुपये ऐंठ लिए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ महीने पहले फेसबुक के जरिये जॉर्ज मूर नामक शख्स से उनकी दोस्ती हुई। युवक महिला के सोशल पोस्ट को लाइक करने लगा और महिला के पास गरीब बच्चों के लिए कुछ गिफ्ट्स भी भेजे। इसी दौरान मुम्बई के कस्टम आफिस से कस्टम ड्यूटी के तौर पर देने के लिए 26,000 रुपये ऐंठ लिए गए।  इसके कुछ समय बाद उसी महिला का शिकायतकर्ता को दोबारा कॉल आया और उसने 95,500 रुपये इनकम टैक्स जमा कराने को कहा, शिकायतकर्ता ने महिला के दिए बैंक अकॉउंट में पैसे जमा कर दिए। इसके बाद भी जब महिला ने और पैसों की मांग की तो शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। दोनों आरोपियों ने बैंक एकाउंट में पैसे डालने के 1 घण्टे बाद ही उसे निकाल लिया। पुलिस ने उस एटीएम की जानकारी प्राप्त की जहाँ से पैसे निकाले गए थे। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की पहचान होने के बाद उनको गिरफ्तार किया गया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिनदहाड़े हत्या से जंगलों तकः रचना यादव मर्डर केस में तह तक कैसे पहुंची पुलिस | Marriage in Dream: शुभ या अशुभ? सपने में बारात और शादी देखने का असली मतलब। | CISF वंदे मातरम कोस्टल साइक्लोथॉन-2026: जब तटों की सुरक्षा साइकिल की रफ्तार से जुड़ेगी राष्ट्र से | ₹1,621 करोड़ का साइबर खेल: म्यूल अकाउंट्स से कैसे धुला गया पैसा | सपने में पैसे का लेन-देन देखना शुभ है या अशुभ? जानें 7 असली संकेत | Swapna Shastra | टी-हब हैदराबाद में क्यों गूंजा बिहार के विकास का एजेंडा | भारत में साइबर स्लीपर सेल्स: चीनी–पाकिस्तानी गठजोड़ से उभरता डिजिटल युद्धक्षेत्र | दिल्ली में इंटरनेशनल ड्रग सप्लाई चेन का भंडाफोड़, 5 करोड़ की कोकीन-MDMA बरामद | पलायन, रोजगार और निवेश पर बड़ा मंथन: बिहार विकास शिखर सम्मेलन 2026 | बैंक अकाउंट फ्रीज़ क्यों होता है और कब खुलेगा? MHA की नई SOP समझिए |