पति चलाता था बाइक पत्नी छिनती थी मोबाइल

इंडिया विस्तार, नई दिल्ली
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से पुलिस ने पति और पत्नी की एक ऐसी जोड़ी को गिरफ्तार किया है जो सड़कों पर झपटमारी करती थी । साउथ ईस्ट जिले में दोनों ने आतंक मचा रखा था। पलक झपकते ही दोनों पति पत्नी मोबाइल फ़ोन छीन कर रफूचक्कर हो जाते थे। बाइक के पीछे महिला होने के चलते किसी को शक भी नही होता था। जब भी वारदात को अंजाम देना होता था तब पति बाइक चलता था। पत्नी बाइक के पीछे बैठती थी। आरोपी पति का नाम विक्रम ओर पत्नी का नाम सोनिया है। आरोपी दंपती गोविंद पूरी इलाके के नवजीवन कैम्प में रहते है। डीसीपी चिनमय बिस्वाल ने बताया कि गोविंदपुरी का रहने वाला शुभम नाम के एक लड़का फ़ोन पर बात करते हुए आफिस जा रहा था तभी एक बाइक सवार उसका मोबाइल छीन कर भागने लगा । इसी दौरान शुम्भम मदद के लिए चिलाने लगा। वहीं ड्यूटी पर खड़े हेडकांस्टेबल राजेन्द्र ओर शिव कुमार ने मोटरसाइकिल का पीछा किया और आरोपियों को पकड़ लिया। दोनो आरोपियों के पास से लूटा हुआ मोबाइल फ़ोन बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घर का खर्च ओर जायद पैसे कमाने के लिए दोनो इस धंधे से शामिल हुए। दोनो के पास से 8 स्नैच किये गए फ़ोन भी बरामद हुए। जिस बाइक से वारदात को अंजाम दिया वो भी चोरी की निकली।।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा | इनकम टैक्स मेल कैसे चेक करते हैं, जान लें नहीं तो साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं आप | ऐसे चलता है मोबाइल के नकली एक्सेसरीज का कारोबार, दिल्ली पुलिस ने खोला सच |
13-05-2026