ये हैं रणबीर कपूर के छुपे हुए टैलेंट

रणबीर कपूर का 28 सितंबर को जन्मदिन है। उनका हिन्‍दी फिल्‍मों का करियर सफल रहा है और वे भारत के चर्चित अभिनेताओं की श्रेणी में शामिल उन्‍हें कई पुरस्‍कार भी मिल चुके हैं जिसमें 5 फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी शामिल हैं।  उन्‍होंने अब तक कई फिल्‍मों में अच्‍छी भूमिकाएं निभाईं हैं, वो लड़कियाें के बीच में काफी लोकप्रिय हैं, वे अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी अखबारों की सुर्खियों में बने रहते हैं। रणबीर कपूर का जन्‍म मुंबई में हुआ थाा उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर हिंदी फिल्‍मों केे मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री रहे हैं। रणबीर की एक बहन भी हैं जिनका नाम रिद्धिमा हैा उनके खानदान में लगभग सभी फिल्‍मों से किसी न किसी तरह से जुड़े हैं।
रणबीर ने अपनी पढ़ाई बांबे स्‍‍काटिश स्‍कूल, माहिम से पूरी की है लेकिन उनका कभी भी पढ़ार्इ की तरफ झुकाव न‍हीं रहा। एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनामिक्‍स से पढ़ाई करने के बाद वे फिल्‍म मेंकिंग के गुर सीखने के लिए न्‍यूयार्क के स्‍कूल ऑफ विजुअल आर्टस चले गएा रनबीर के फिल्‍मी करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘सांवरिया’ से हुई थी और तभी सभी ने उन्‍हें आने वाले समय का सुपरस्‍टार घोषित कर दिया थाा यह फिल्‍म तो कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इसके बाद रिलीज हुई फिल्‍म ‘बचना ए हसीनों’ हिट हुई और फिर कई फिल्‍मों में अच्‍छे अभ्‍िानय से रनबीर ने आलोचकों के साथ साथ जनता का भी दिल जीत लिया।

अब आपको बता दें रणबीर कपूर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य– 28 सितम्बर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर का नाम उनके दादाजी के नाम पर रखा गया था जिनका पूरा नाम रणबीर राज कपूर था। रणबीर कपूर उनके पिता ऋषि कपूर की फिल्मों को बड़े चाव से देखते हैं वहीं मम्मी नीतू कपूर को फिल्म में देखने में उन्हें झिझक महसूस होती है। कपूर खानदान के अन्य लोगों की तरह, रणबीर कपूर भी खाने के बेहद शौकीन हैं। उनकी खास पसंदीदा खानों में नॉनवेज और वेज दोनों प्रकार की डिश शामिल हैं।
कपूर खानदान में सभी के निक नेम हैं सिर्फ रणबीर को छोड़ कर, लेकिन उनकी माँ नीतू  के अनुसार रणबीर में कोई कमी नहीं है और वह एक कंप्लीट मैन हैं इसी वजह से वह उन्हें रेमंड बुलाती हैं। एक मैगजीन के अनुसार, रणबीर कपूर के गाल पर एक इंच लंबा चोट का निशान है जो उन्हें बाथरूम की तरफ दौड़ते हुए गिरने पर लगा था। रणबीर कपूर ने एक बार गलती से ऑफ्टर शेव लोशन पी लिया था, जिसे तुरंत पेट से निकाला गया। रणबीर कपूर को नेजल डिविएट सेप्टम नाम की बीमारी है जिसकी वजह से वह जल्दी-जल्दी बोलते और खाते हैं।
रणबीर कपूर के कैरियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से होती है। इस फिल्म की खासियत यह थी कि रणबीर इस फिल्म में तौलिये के साथ कुछ वैसे ही खेल करते हुए दिखे थे जैसे उनके पिता ऋषि कपूर अपनी पहली फिल्म बॉबी में नजर आए थे।
-रणबीर कपूर मिमिक्री करने में भी माहिर है खासतौर पर संजय दत्त की, शायद इसलिए संजय दत्त पर बन रही बायोपिक का ऑफर रणबीर कपूर को ही मिला। रणबीर कपूर एक ऐसे अभिनेता है कि वह जिस फिल्म में काम करते उसकी नायिका के साथ उनके अफेयर की चर्चाएं होने लगतीं। पहली बार अफेयर की बड़ी चर्चाएं फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ की नायिका दीपिका पादुकोन के साथ हुआ। यह अफेयर कुछ समय तक चर्चाओं में रहा। चर्चाएं इतनी बढ़ गईं कि लगने लगा कि दीपिका पादुकोन कपूर परिवार की बहू बन जाएंगी। लेकिन 2010 आते-आते यह अफेयर टूट गया।
रणबीर कपूर ने अपने ऑटोग्राफ को परफेक्ट बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है और इसकी तैयारी उन्होंने सालों पहले ही शुरु कर दी थी। उनके करीबी मित्र डायरेक्टर विभु पुरी के एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, कि   कि रणबीर अक्सर ब्रेक के दौरान सही ऑटोग्राफ देनें की प्रैक्टिस किया करते थे और हम लोगों से पूछते थे, कि फ्यूचर में उन्हें कौन सा ऑटोग्राफ देना चाहिए।”
भले ही रणबीर फुटबॉल टीम के ऑनर हों लेकिन उन्हें स्पोर्ट्स में क्रिकेट बेहद पंसद हैं और वो खुद मुंबई के बांद्रा किक्रेट क्लब के मेंबर भी हैं। एक्टिंग में तो रणबीर अपने आप को प्रूव कर ही चुके हैं लेकिन उनका एक हिडन टैलेंट भी है और वो है पेंटिग। जी हां रणबीर एक अच्छें पेंटर भी हैं और ये बात मालूम पड़ी फिल्म ‘आ अब लौट चले’ के सेट पर जहां वो फिल्म के डायरेक्टर और अपने फादर ऋषि कपूर को असिस्ट कर रहे थे। इस फिल्म के सेट पर उन्होंने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और रुमी जाफरी की एक पेंटिंग बनाई थी जिसे रुमी ने आज तक संभाल कर रखा है। फिल्मों में अभिनय के अलावा रणबीर चैरिटी कामों में भी सक्रिय हैं। रणबीर कपूर महिला सशक्तिकरण के समर्थक हैं और शबाना आजमी के एनजीओ ‘मिजवान वेलफेयर सोसाइटी’ के गुडविल ब्रांड एम्बेसेडर हैं। रणबीर कपूर ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जागरूकता के विज्ञापन में काम कर चुके हैं।

Latest Posts

IIT Gandhinagar में VoICE और C-DOT के बीच AI Smart Village India परियोजना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करते प्रतिनिधि।

भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जासूसी कर रहा है? जेब में रखा फोन कैसे बन सकता है निगरानी का सबसे बड़ा हथियार | भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं। | वन्दे माँ नर्मदे: माँ नर्मदा की महिमा, इतिहास और भारतीय संस्कृति को समर्पित महत्वपूर्ण कृति | रांची में हैं मनोकामना पूरी करने वाले वृक्ष | WhatsApp Username Feature: क्या मोबाइल नंबर छिपाने वाला नया फीचर साइबर अपराधियों के लिए बन सकता है हथियार? | हल्दीघाटी का युद्ध और रक्त-तलाई: जहां आज भी इतिहास की सांसें सुनाई देती हैं | बच्चों के लिए सोशल मीडिया आयु सीमा: क्या भारत भी 16 वर्ष से कम उम्र के लिए सख्त नियम बनाएगा? | भारत में वन्यजीव तस्करी: कैसे होता है दुर्लभ जानवरों और पक्षियों का अवैध कारोबार? | साइबर फ्रॉड का पैसा वापस कैसे मिले? हरियाणा मॉडल से जानिए रिकवरी बढ़ाने का सफल तरीका | AI का सही इस्तेमाल कैसे करें? गायत्री शक्तिपीठ में युवाओं को मिला विवेक और आध्यात्म का संदेश |
13-07-2026