यह है मिशन गंगे अभियान दल

गंगा नदी की साफ-सफाई को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए मिशन गंगे अभियान पर निकले 40 सदस्यीय दल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की। दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल के नेतृत्व वाले इस अभियान दल में माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई करने वाले 8 पर्वतारोही भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने अभियान दल के सदस्यों से बातचीत में उनके द्वारा की जा रही पहल की सराहना की और गंगा नदी की सफाई के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने दल के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे जिन शहरों से होकर गुजरे वहां अपने जागरुकता अभियान के दौरान विशेष रूप से स्कूली बच्चों से जरूर मिलें।

भारत सरकार के नमामि गंगे मिशन से प्रेरित इस अभियान को मिशन गंगे का नाम दिया गया है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में हरिद्वार से पटना तक की दूरी रिवर राफ्टिंग के जरिए तय की जाएगी। इस दौरान अभियान दल बिजनौर, नारौरा, फरुर्खाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और बक्सर में रूकेगा। इन सभी स्थानों पर अभियान दल लोगों को गंगा की सफाई के प्रति जागरूक करेगा और स्वच्छता गतिविधियां चलाएगा।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच |
06-10-2026