नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह 21 से 24 सितंबर, 2019 तक बांग्‍लादेश के दौर पर

अपनी यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह बांग्लादेश की नौसेना के प्रमुख एडमिरल औरंगज़ेब चौधरी के अलावा सेवा प्रमुखों और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।       

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। नौसेना प्रमुख पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी एडमिरल करमबीर सिंह 21 से 24 सितंबर, 2019 तक बांग्लादेश का दौरा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत बनाना और उनका विस्‍तार करना है।      

नौसेना प्रमुख छत्रोग्राम और खुलना में बांग्लादेश के नौसेना बेसों और खुलना शिपयार्ड लिमिटेड का भी दौरा करेंगे। वह बांग्‍लादेश नौसेना अकादमी (बीएनए) के कैडेटों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ मैरीटाइम रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीआईएमआरएडी) के पहले वार्षिक समारोह में भाग लेंगे।        

बांग्लादेश की नौसेना हिंद महासागर नौसैनिक संगोष्ठी (आईओएनएस) की एक सक्रिय सदस्य है और यह तीन कार्य समूहों- मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर), समुद्री सुरक्षा और सूचना हस्‍तांतरण एवं अंतर्संचालनीयता’ की भी एक सदस्य है।   

भारतीय नौसेना नियमित रूप से कर्मचारी वार्ता, वार्षिक रक्षा संवाद और अन्य परिचालन सहभागिता के माध्यम से बांग्लादेश की नौसेना के साथ विचार-विमर्शों का आयोजन करती है, जिसमें बंदरगाहों की यात्रा, समुद्री मार्ग अभ्‍यास, प्रशिक्षण, पोत डिजाइन और पोत निर्माण में सहयोग शामिल हैं, इसके अलावा, 1971 के ‘मुक्ति संग्राम’ को मनाने के लिए बांग्लादेश में आयोजित विजय दिवस समारोह में भारतीय नौसेना के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी नियमित रूप से शामिल होते हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके |
15-11-2026