जानिए तेलांगना के नए डीजीपी को

हैदराबाद सिटी के पुलिस कमिश्नर 1986 बैच के आईपीएस अफसर एम. महेन्दर रेड्डी को तेलांगना का नया डीजीपी बनाया गया है। उन्होंने अनुराग शर्मा की जगह ली है। अनुराग शर्मा को राज्य गृह विभाग का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे राज्य के सातवें गृह विभाग सलाहकार हैं।
बाएं नए डीजीपी और दाएं पूर्व डीजीपी अनुराग शर्मा
तेलांगना के नए डीजीपी श्री रेड्डी का जन्म 3 दिसंबर 1962 को हुआ था। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बी टेक की शिक्षा तत्कालीन आरईसी वारांगल से ली है जिसे अब एनआईटी के नाम से जाना जाता है। इसके बाद दिल्ली आईआईटी से एम टेक (सिस्टम एंड मैनेजमेंट) करते हुए उन्होंने 1986 में सिविल सेवा की परीक्षा में कामयाबी हासिल की।  पुलिस सेवा में श्री रेड्डी ने हैदराबाद के ओस्मानिय विश्वविद्दायलय से पब्लिक पर्सन मैनेजमेंट में एम ए किया।
1986 में पुलिस सेवा में आने के बाद श्री रेड्डी ने करीम नगर, गुंटूर, निजामाबाद और हैदराबाद में विभिन्न पदों पर काम किया।  उन्होंने हैदराबाद के मशहूर नेशनल पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में फैकल्टी सदस्य के तौर पर भी काम किया। इस संस्थान में देश भर के पुलिस अफसर प्रशिक्षण के लिए आते हैं।
रेड्डी साइबराबाद में 4 साल पुलिस कमिश्नर रहे। नक्सल के खिलाफ काम करने वाले कमांडो दस्ते ग्रे-पाउंड्स के भी वो प्रमुख रहे। इसके पहले वो आंध्र प्रदेश इंटेलीजेंस के चीफ के तौर पर 5 साल काम किया। साल 2014 में उन्होंने हैदराबाद सिटी पुलिस कमिश्नर का पद भार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल में उन्होंने स्मार्ट पुलिस के मकसद को पूरा करने के लिए कई योजनाएं शुरू की। उन्हें सराहनीय सेवा के लिए इंडियन पुलिस मेडल और विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।   कई तरह के पुलिस प्रशिक्षण के लिए वो विदेशों में भी जा चुके हैं।
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच |
15-09-2026