ईंटिकट की कालाबाजारी के खिलाफ रेलवे पुलिस बल का “मिशन तत्काल” मुंबई,गुजरात में 13 दलाल गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। रेलवे पुलिस बल(आरपीएफ) ने देश भर में ई टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। देश भर के रेलवे पुलिस यूनिट विशेष अभियान के तहत ई टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर छापेमारी कर रहे हैं। इस विशेष मिशन के तहत पिछले 24 घंटे में सबसे बड़ी बरामदगी दिल्ली में और सबसे बड़ी कार्रवाई मुंबई गुजरात में हुई है।

सबसे बड़ी बरामदगी

बीते 24 घंटे में सबसे बड़ी छापेमारी दिल्ली में हुई। आनंद विहार आरपीएफ के निरीक्षक अनिल कुमार औऱ आईआरसीटीसी विजिलेंस के निरीक्षक राकेश कुमार की देखरेख में आरपीएफ ने शकरपुर में स्थित मल्टीपरपस कंसलटेंसी  नामक दुकान पर छापा मारकर 77 ईंटिकट बरामद किए। इस सिलसिले में सोनू कुमार नामक दलाल को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि वह 65 यूजर आईडी इस्तेमाल कर रहा था।

इसी तरह गोरखपुर में आरपीएफ निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह की टीम ने सि्द्धार्थ नगर में डिजीटल फोटो विजन नामक दुकान पर छापा मारकर 19 ईटिकट बरामद किए। इस सिलसिले में विजय कुमार जायसवाल नामक एजेंट को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सीपीयू औऱ भी कई सामान बरामद किए गए हैं।

सबसे बड़ी कार्रवाई

आरपीएफ के मुंबई डिवीजन ने कई जगहों पर छापेमारी कर 13 ईटिकट दलालों को गिरफ्तार किया है। इस सिलसले में पहली कार्रवाई गुजरात के वापी में हुई जहां एएसआई संदीप कुमार की टीम ने छापा मारकर मनप्रीत सिंह नामक दलाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब आधा दर्जन ईटिकटों की बरामदगी हुई। इसी तरह एएसआई सुनीत सिंह की टीम ने भी वापी के श्री बालाजी ट्रैवल नामक दुकान पर छापा मारकर ललित शर्मा नामक एजेंट को गिरफ्तार किया उसके कब्जे से करीब 1 दर्जन ई टिकटों की बरामदगी हुई।  मुंबई में उपनिरीक्षक विकास कुमार की टीम ने सांताक्रूज में रियल कम्यूनिकेशंस पर छापा मारकर पाठुकला को गिरफ्तार कर 15 ईटिकट बरामद किए। नाला सोपारा में एएसआई भीम सिंह की टीम ने कुलदीप नाम के एजेंट को गिरफ्तार कर 10 ईटिकटें बरामद की। पालघाट में उपनिरीक्षक सुभाष यादव की टीम ने जाकिर नाम के एजेंट को गिरफ्तार किया है। एएसआई इंश्वर लाल की टीम ने इश्वर नगर में छापा मारकर सतीश चंद्र को गिरफ्तार किया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
15-09-2026