आरपीएफ के हत्थे चढ़ी राजधानी एक्सप्रेस की लेडी थीफ

दिल्ली से मुंबई जाने वाले राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों का कीमती सामान उड़ाकर सिरदर्द बनी महिला चोर आखिरकार रेलवे सुरक्षा बल यानि आरपीएफ के हत्थे चढ़ ही गई। 22 साल की फूल बेचने वाली इस महिला चोर ने बड़ोदरा से मुंबई तक सुरक्षा बल की नींद उड़ा कर रखी थी। शायद ये अभी भी पकड़ में ना आती अगर आरपीएफ को सीसीटीवी ना मिली होता।

आरपीएफ सूत्रों के मुताबिक 22 अक्टूबर को बांद्रा की रहने वाली निशा जैन अपने परिवार के साथ दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस के बी2 कोच में मुंबई जा रही थीं। दर्ज कराए गए एफआईआर के मुताबिक बड़ोदरा स्टेशन पर उनका कीमती सामान औऱ नकद चोरी हो गया। जांच पड़ताल में पता लगा कि उसी समय़ एक महिला को बड़ोदरा रेलवे स्टेशन पर उतरते हुए देख गया था। सीसीटीवी में भी उपरोक्त महिला स्टेशन पर उतरती हुई दिखाई दी। इसके बाद आरपीएफ ने मुंबई से चलने वाली राजधानी में यात्रियों को महिला का सीसीटीवी दिखाकर सतर्क रहने की हिदायत देनी शुरू की उसी दौरान सुरक्षा बल के इंजार्ज जगन्नाथ मौर्य ने सीसीटीवी में दिखाई दे रही महिला के पालघर निवासी होने की शंका जाहिर की। पता लगा कि आरपीएफ के एएसआई देवेन्द्र के पास उक्त महिला का फोटो है। पालघर आरपीएफ से संपर्क कर व्हाट्सएप्प पर फोटो मंगाई गई औऱ सीसीटीवी से मिलान किया गया पता लगा कि उक्त महिला पेशेवर चोर है। पूछताछ में एक आटो चालक ने महिला को सूरत स्टेशन पर छोड़ने की जानकारी दी। इसके बाद पालघर आरपीएफ को सक्रिय किया गया। आरपीएफ के अथक प्रयासों के बाद महिला को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान परनाली वारदे के रूप में हुई। पता लगा कि वो अक्सर मुंबई जाने वाली राजधानी एक्सप्रेसों में चढ़ कर बड़ोदरा से मुंबई के बीच यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करती है।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026