एनआईए के नए चीफ ने पद भार ग्रहण किया

👁️ 474 Views
1984 बैच के आईपीएस योगेश चंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि एनआईए प्रमुख के रूप में पद भार ग्रहण कर लिया। उन्होंने 1979 बैच के आईपीएस अफसर शरद कुमार की जगह ली है। मोदी ने 22 सितंबर से आफिसर आन स्पेशल डयूटी के रूप में एनआईए में काम कर रहे थे।
गौरतलब है कि शरद कुमार ने 5 अगस्त 2013 को एनआईए के प्रमुख का पद भार ग्रहण किया था।  उनके कार्यकाल में एनआईए ने बोधगया पटना विस्फोट, पठानकोट हमला औऱ आतंक फंडिंग जैसे मामलों की जांच की।
एनआईए के नए चीफ योगेश चंद्र मोदी के पास 33 साल के कैरियर में सीबीआई जैसी एजेंसियों में लंबे समय तक काम करने का अनुभव है। वो अब तक सीबीआई में ही अतिरिक्त निदेशक के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें सराहनीय सेवा के लिए 2001 में पुलिस मेडल और विशिष्ट सेवा के लिए 2008 में राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Swapna Shastra Tips: बुरे सपने (Nightmares) दे रहे हैं ये बड़े संकेत, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी | एक कॉल, एक डर, और जीवनभर की बचत दांव पर: वरिष्ठ नागरिक साइबर ठगों के सबसे आसान शिकार क्यों बन रहे हैं? | दिनदहाड़े हत्या से जंगलों तकः रचना यादव मर्डर केस में तह तक कैसे पहुंची पुलिस | Marriage in Dream: शुभ या अशुभ? सपने में बारात और शादी देखने का असली मतलब। | CISF वंदे मातरम कोस्टल साइक्लोथॉन-2026: जब तटों की सुरक्षा साइकिल की रफ्तार से जुड़ेगी राष्ट्र से | ₹1,621 करोड़ का साइबर खेल: म्यूल अकाउंट्स से कैसे धुला गया पैसा | सपने में पैसे का लेन-देन देखना शुभ है या अशुभ? जानें 7 असली संकेत | Swapna Shastra | टी-हब हैदराबाद में क्यों गूंजा बिहार के विकास का एजेंडा | भारत में साइबर स्लीपर सेल्स: चीनी–पाकिस्तानी गठजोड़ से उभरता डिजिटल युद्धक्षेत्र | दिल्ली में इंटरनेशनल ड्रग सप्लाई चेन का भंडाफोड़, 5 करोड़ की कोकीन-MDMA बरामद |
21-01-2026