आरपीएफ के इस कांस्टेबल ने अपने कर्तव्यनिष्ठा से जीत लिए लोगों के दिल

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सरकारी विभागो में कम ही ऐसे लोग होते हैं जो अपनी कर्तव्यनिष्ठा से सबका दिल जीत ले। आरपीएफ यानि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के जवान इंदर सिंह यादव का नाम उन्हीं लोगो में शामिल हो गया है।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Male” buttontext=”इस खबर को ऑडियो में सुनें”]

एक महिला शरीफ हाशमी अपने पति हसीन हाशमी और अपने 4 महीने के बच्चे के साथ बेलगाम से गोरखपुर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रही थीं। उनका बच्चा दूध के लिए रो रहा था, क्योंकि पिछले किसी भी स्टेशन पर उन्‍हें बच्चे के लिए दूध नहीं मिल पा रहा था। श्रीमती हाशमी ने भोपाल स्टेशन पर आरपीएफ के कांस्टेबल इंदर सिंह यादव से मदद मांगी।

श्री यादव तुरंत दौड़कर भोपाल स्टेशन के बाहर एक दुकान से दूध का पैकेट ले आए लेकिन ट्रेन चलने लगी। कांस्टेबल ने चलती ट्रेन के पीछे भागकर अपनी मानवता और साहस का परिचय दिया और कोच में महिला को दूध का पैकेट प्रदान किया।

इंदर सिंह यादव को इंडिया विस्तार का भी सलाम

रेल और वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आरपीएफ कांस्टेबल इंदर सिंह यादव के मानवीय कार्य की सराहना की और उन्हें सम्मानित करने के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की। श्री यादव 4 महीने के एक बच्चे के लिए दूध पहुंचाने के लिए ट्रेन के पीछे भागे और उन्‍होंने कर्तव्यनिष्ठ भावना का प्रदर्शन किया।


Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल |
12-09-2026