राहुल ओ रंगइहे, नीतीशो रंगइहे मोदी रंग सबके, मनोज लगइहे का मतलब जानिए

👁️ 584 Views

https://youtu.be/BxigyRRrlm0

उपर दिए गए यू टयूब लिंक को क्लिक कीजिए और देखिए इस गीत के बोल को जो कुछ यूं है  “राहुल ओ रंगइहे, नीतीशो रंगइहे
मोदी रंग सबके, मनोज लगइहे”। इस पंच लाइन का जिक्र इसलिए किया गया है क्योंकि ऐसा भोजपूरी ही नहीं शायद हिंदी फिल्म के इतिहास में पहली बार है जब होली का कोई गीत केवल गीत ना होकर बहुत कुछ कहता है। जब आप इस अलबम के गीत सुनेंगे जरा ध्यान से तो समझ आएगा कि किस तरह होली के गीतों के माधयम से सरकार के एक एक काम का जिक्र किया गया है। दरअसल  इसी ‘पंच-लाइन’ के साथ भोजपुरी संगीत के बादशाह माने जाने वाले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी का हाल ही में वीडियो अलबम जारी हुआ है जिसका नाम है ‘रंगवा मोदी के कमाल, देशवा में होलियाँ मनतु है’ इस अलबम ने देशभऱ में धमाल मचा रखा है।
इस विडीओ-एलबम के रिलीज़ होने के चंद दीनों के पश्चात् जिस तरह सोशल मीडिया और  यू ट्यूब पर लाखों कि तादाद में ‘दर्शकों ने इस देखा औऱ पसंद किया वह इस बात को साबित कर रहा है कि ‘भोजपुरी संगीत और सिनेमI की दुनिया में मनोज तिवारी के सामने फिलहाल दूर दूर तक कोई दूसरा कलाकार नहीं है।  भोजपुरी फ़िल्म जगत् के जाने-माने विश्लेषकों ने ‘इण्डिया-विस्तार’ से ख़ास बात-चीत में कहा की,  “मनोज तिवारी ने आज फिर यह साबित कर दिया की वह  कलाकार और गायक के साथ-साथ एक सर्वोच्च कोटी के चिन्तक है जिसमें उनकी राजनैतिक चिन्तन प्रमुख है । जिस तरह से उन्होंने सरकार की जन-मानस से जुड़ी योजनाएँ, उपलब्धियाँ और प्रधानमंत्री मोदी जी की साहशिक क़दमों को, होली के गाने में पिरोया है, वह अतुलनीय है” ।
“मनोज तिवारी और उनके गानों की यही विशेषता रही है । ये गाना भी उसी की एक कड़ी है। भोजपुरी फ़िल्म जगत के बाक़ी गायक और कलाकार क्यों उनसे काफ़ी पीछे हैं, इसका सिर्फ़ और सिर्फ़ एक हीं कारण है की वो अपने गाने में हमेशा फूहड़पन का सहारा लेते हैं । इस एल्बम में मनोज तिवारी ने विपक्ष में बैठें लोग या फिर यूँ कहिये एनडीए गठबंधन के कुछ नेता जो की भाजपा के पुराने आलोचक रहे हैं, उनपर भी तंज कसा है लेकिन बड़े संजीदगी से।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा |
18-03-2026