भूमाफियाओं पर कहर बनकर टूट रही योगी सरकार – डा0 चन्द्रमोहन

लखनऊ, इंडिया विस्तार। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार भूमाफियाओं पर कहर बनकर टूट रही है। सपा और बसपा की सरकारों में गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने की नीति के चलते गली-गली में भूमाफिया पनप गए थे। इसकी तस्दीक राजस्व विभाग के भूमाफिया पोर्टल से की जा सकती है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि मार्च 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में जमीनों को अवैध ढंग से कब्जा कराने की कुल 2.64 लाख शिकायतें दर्ज की गई थीं। अभियान चलाकर इन शिकायतों का 90 फीसदी निस्तारण किया गया और अब केवल 2300 शिकायतें ही शेष रह गई हैं। खास बात यह है कि 160 भूमाफियाओं को जेल में भेजा गया है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी दबाव के बड़े भूमाफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दे रखा है। 
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि यही वजह है कि जांच में दोषी पाए गए सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान पर भी कार्रवाई हुई है। प्रयागराज के सबसे बड़े भूमाफिया अतीक अहमद से कब्जे से जमीनें छुड़वाई गई हैं। यह कुछ मामले वे हैं जिन्हें पिछली सरकारों में जमीन पर कब्जे करने की खुली छूट मिली हुई थी। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी स्वयं प्रदेश में भूमाफियाओं पर हो रही कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। 
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि सरकार ने हर जिले में भूमाफियाओं की सूची बनाकर उनपर एक समयसीमा के भीतर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दे रखा है। यह पहली बार है कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर 22 हजार से अधिक राजस्व वाद दर्ज हुए हैं। अब गरीबों को उनकी जमीन से कोई अलग नहीं कर सकता। प्रदेश सरकार हर हाल में भूमाफियाओं को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
07-10-2026