बैंकिंग सखी बन सकती हैं ग्रामीण महिलाएं, योगी ने किया है ऐलान ,58 हजार होंगी भर्ती

लखनऊ, इंडिया विस्तार।  भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 लाख करोड़ फंड के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद भाजपा शासित प्रदेश सरकारों ने इस दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी गुरुवार को प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देने के लिए महिला स्वयंसेवी समूहों को 218.49 करोड़ का फंड दिया। लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रदेशों में रोजगार खत्म होने पर लाखों की संख्या में लौट रहे प्रवासियों को रोजगार देने के लिए योगी सरकार ने स्किल आधारित प्रोत्साहन देने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में गुरुवार को सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वयंसेवी समूहों की महिलाओं और बाहर से लौटे प्रवासियों से बात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देने के लिए 58 हजार बैंक कॉरेस्पोंडेंट सखी की तैनाती की घोषणा की और उनके लिए अगले छह महीने तक वेतन व कमीशन का भी ऐलान किया।

कौन बन सकती हैं बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गांवों में बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी की तैनाती का नया काम सरकार करने जा रही है। स्वयंसेवी समूहों की कोई महिला ही बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी बन पाएंगी। बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी बनने की शर्त यह है कि वह महिला उसी गांव की हो जहां उसको काम करना है। उसका काम होगा- ग्रामीणों के बैंक से पैसे संबंधी लेन-देन व अन्य समस्या का समाधान करना। गांववालों को बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी, उनका काम बैंक से जुड़ी कॉरेस्पोंडेंट सखी करेंगी। बैंक और ग्रामीणों के बीच ये 58 हजार कॉरेस्पोंडेंट सखियां कड़ी का काम करेंगी। बैंकिंग का ये सारा काम डिजिटल होगा। सखियों को इसके लिए डिवाइस दी जाएगी।

यह होगा ‘सखियों’ की आय का जरिया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से कहा है कि गांवों में इन 58 हजार बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखियों की तत्काल तैनाती की जाय। इसके लिए प्रशासन ईमानदारी से योग्यता के मुताबिक महिलाओं का चयन करे। बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखियों को अगले छह महीने तक चार हजार रुपए दिए जाएंगे। हर सखी के पास डिवाइस के लिए उनको अलग से 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। छह महीने के बाद जब गांव के कई खाताधारी इन सखियों के माध्यम से बैंक से पैसों की लेन-देन करेंगे तो इसके बदले उनको बैंक से कमीशन मिलेगा। इस कमीशन से उन सखियों की हर महीने निश्चित आय होगी। इस तरह से सीधे-सीधे 58 हजार महिलाओं को रोजगार और ग्रामीण स्वाबलंबन को बढ़ावा मिलेगा।

इसलिए पड़ी इन ‘सखियों’ की नियुक्ति की जरूरत

सीएम योगी ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण के समय सरकारी मदद से मिले पैसों को निकालने के लिए ग्रामीण बैंकों में भीड़ लगा रहे हैं। इससे एक तरफ संक्रमण का खतरा है तो दूसरी तरफ बैंककर्मियों का ज्यादा समय पैसों की लेन-लेन का काम करने ही खत्म हो जा रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए 58 हजार बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखियों की तैनाती की योजना बनाई गई है जिससे गांव के लोगों व महिलाओं को बैंक नहीं जाना पड़ेगा। सीएम योगी ने कहा कि सखियों की नियुक्ति इसलिए की जा रही है ताकि बैंक में लाइन न लगे, लोगों को घर बैठे बैंकिंग सेवा मिले और डिजिटल बैंकिंग और आगे बढ़े।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Salman Khan Black Buck Case: ‘काला हिरण: बैटल फॉर लिगेसी’ फिल्म विवाद क्या है? जानिए पूरी कहानी | WhatsApp Username Feature: क्या बढ़ जाएगा डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड का खतरा? जानिए पूरी तस्वीर | दिल्ली में आतंक फैलाने की थी तैयारी? पाकिस्तान से WhatsApp पर मिल रहे थे निर्देश, Special Cell ने ऐसे खोली पूरी साजिश | दिल्ली पुलिस कमिश्नरेट डे 2026: अपराध में आई कमी, महिला सुरक्षा और टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग पर रहा जोर | Aadhaar Email Update: आधार में ईमेल जोड़ना क्यों है जरूरी, 31 दिसंबर तक मुफ्त में मिलेगा यह फायदा | Signal Backup Key Scam: क्या Signal भी अब सुरक्षित नहीं? इस एक गलती से हैकर्स पढ़ सकते हैं आपकी निजी चैट | अहंकार आपकी जिंदगी से क्या-क्या छीन सकता है? शास्त्र बताते हैं भगवान की कृपा पाने का सबसे सरल मार्ग | जॉर्जिया मेलोनी की नेट वर्थ कितनी है? जानिए इटली की प्रधानमंत्री की सैलरी, परिवार, उम्र और लाइफस्टाइल | सपने में खून देखना शुभ है या अशुभ? जानें स्वप्न शास्त्र में इसके अलग-अलग संकेत | सपने में गोबर के उपले देखना शुभ है या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में जानें धन, तरक्की और भाग्य का संकेत |
02-07-2026