फिर चर्चा में है बिहार का भागलपुर

👁️ 562 Views

आलोक वर्मा

बिहार के मैदानी इलाके का आखिरी सिरा और झारखंड बिहार के कैमूर पहाड़ी का मिलन स्थल भागलपुर फिर चर्चा में है। इस बार चर्चा का कारण ना तो साम्प्रादायिक दंगा है ना ही भागलपुरी सिल्क। बल्कि गंगा के तट पर बसा ये इलाका बिहार पुलिस की एस अनोखी पहल के कारण चर्चा में है और इसका श्रेय जा रहा है 1999 बैच के आईपीएस अफसर विकास वैभव को। विकास वैभव आजकल भागलपुर के डीआईजी हैं।

दरअसल जनता से दूरी रखने के लिए चर्चा में रहने वाली बिहार पुलिस के भागलपुर रेंज का हर थाना आजकल लोक संवाद में व्यस्त है। लोक संवाद यानि जनता से सिधी बातचीत।  विकास वैभव के निर्देश पर भागलपुर रेंज के हर थाने में लोक संवाद कार्यक्रंम की शुरूआत की गई है। हर महीने के पहले शनिवार को रेंज का हर थाना जनता के साथ मीटिंग करेगा।

कुछ इस अंदाज में हो रहा है लोक संवाद का कार्यक्रम
कुछ इस अंदाज में हो रहा है लोक संवाद का कार्यक्रम

दरअसल भागलपुर रेंज में बिहार के तीन जिले भागलपुर बांका और नौगछिया आते हैं। मंदार पर्वत से लेकर गंगा तक कई ऐतिहासिक और धार्मिक के आलावा सिल्क के लिए कारोबार की दुनिया में मशहूर भागलपुर डीआजी बनने के साथ ही विकास वैभव पुलिस औऱ जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए ठोस योजना पर काम कर रहे थे। लेकिन दिल्ली और चेन्नई जैसे महानगरों से उलट बिहार के भागलपुर रेंज में लोक संवाद शुरू करने में शुरूआती परेशानी जरूर आई होगी। मगर आखिरकार विकास वैभव लोक संवाद कार्यक्रम  को शुरू करने में कामयाब हो गए।  इसका मकसद है कि आम जनता पुलिस से सीधे जुड़ पाए और उनकी समस्या का त्वरित समाधान हो सके ! बता दें की, विकास वैभव ने अन्य कई जिलों में पदस्थापन के दौरान भी इस फोर्मुले को अपनाया था जो काफी सफल रहा है इसलिए विकास वैभव यह मानते हैं की इससे आमलोगों की समस्याएं काफी कम होंगी। लोक संवाद के लिए खुद विकास वैभव भी उपलब्ध रहते हैं। फिलहाल लोक संवाद जनता के बीच लोकप्रिय हो रहा है और लोक संवाद में भीड़ जुट रही है। इस भीड़ के चेहरे पर उम्मीद की किरण भी जगमगाने लगी है कि पुलिस अधिकारी सामने होंगे औऱ सामने ही उनकी समस्या का हल भी होगा।

गौरतलब है कि विकास वैभव अपनी सकारात्मक पुलिसिंग और दूसरी विशेषताओं के लिए चर्चा में रहते हैं। साइलेंट पेजेज के जरिए भारत के इतिहास को जन जन तक पहुंचाने के अलावा लोक संवाद जैसे कार्यक्रम के जरिए विकास वैभव पुलिस को आम आदमी के करीब लाने में कामयाब होंगे तो इसका दूरगामी परिणाम निकल सकता है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल |
19-03-2026