प्रधानमंत्री ने भारतीय जन औषधि परियोजना के लाभार्थियों से बातचीत की

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के लाभार्थियों और जन औषधि बिक्री केन्‍द्रों के मालिकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। केंद्र सरकार ने जेनरिक दवाओं के प्रति जागरूकता लाने और उनके इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए 07 मार्च, 2019 को देशभर में जन औषधि दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

5000 से अधिक स्थानों में मौजूद लाभार्थियों और स्टोर मालिकों के साथ एक साथ बातचीत करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि कम कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, सरकार ने दो बड़े कदम उठाए हैं।  सबसे पहले, 850 आवश्यक दवाओं की कीमतों को नियंत्रित किया गया  और हृदय शल्य चिकित्सा और घुटने की सर्जरी के लिए इस्‍तेमाल होने वाले उपकरणों की कीमतों को कम किया गया । दूसरा, पूरे देश में जनऔषधि केंद्रों की एक श्रृंखला शुरू की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कदमों से न केवल गरीबों को बल्कि मध्यम वर्ग को भी बहुत फायदा हुआ है।

श्री मोदी ने कहा कि जन औषधि केन्‍द्रों में दवाएं बाजार दरों से 50 से 90 प्रतिशत कम कीमत पर मिल रही हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में पांच हजार से ज्‍यादा जन औषधि केन्‍द्र खोले जा चुके हैं। इन केन्‍द्रों से न सिर्फ गुणवत्‍ता वाली दवाएं मिलती हैं बल्कि ये स्‍वरोजगार और रो जगार के नए अवसरों का जरिया भी उपलब्‍ध कराते है।

 स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में व्‍यापक बदलाव लाने की सोच का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बारे में सरकार की सोच सिर्फ एक दायरे में सिमट कर रहने के बजाए व्यापक स्तर पर समाधान ढूढने का है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारक इस क्षेत्र में आमूल बदलाव लाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान देश में 15 नए एम्स खोले गए हैं या खुलने की प्रक्रिया में हैं। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और स्नात्तकोत्तर पढ़ाई के लिए 31,000 सीटें बढ़ाई गई हैं।

प्रधानमंत्री के साथ संवाद में जन औषधि परियोजना के लाभार्थियों ने जन औषधि केंद्रों से गुणवत्ता वाली दवाईयां मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंन कहा कि दवाओं की कीमत कम होने से एक ओर जहां उनके पैसों की बचत हुई हैं वहीं दूसरी और उन्हें इलाज के लिए सही दवाईयां भी मिल रही हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से |
22-09-2026