पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने यूं बदल दी एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं की जिंदगी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की पश्चिम जिला पुलिस की कोशिश ने करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं का जीवन बदल दिया है। इन्हें सशक्ति योजना, निर्भिक योजना और पीएम कौशल विकास योजना के तहत रक्षा से लेकर रोजगार तक की ट्रेनिंग दी गई है। इनमें से कईयों को बहुराष्ट्रीय कंपनियो में नौकरी भी मिल चुकी है।

प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं के लिए पुलिस सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ज्वायंट सीपी शालिनी सिंह और डीसीपी दीपक पुरोहित ने उस बहादुर महिला प्रियंका सिंह को पश्चिमी दिल्ली की वीरांगना पुरस्कार से सम्मानित किया। गौरतलब है कि पिछले साल 19 अगस्त को बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने प्रियंका का चेन छीन लिया था। लेकिन उन्होंने साहस दिखाते हुए इनमें से एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक सशक्ति योजना के तहत अब तक 41 हजार स्कूली छात्राओं और 2813 कॉलेज छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसी तरह 103720 स्कूली छात्रों को निर्भिक योजना और 1580 युवाओं जिनमें 709 युवतियां शामिल हैं को पीएम कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित किया जा चुका है। जनकपुरी के सूरजमल इंस्टीट्यूट में आयोजित समारोह में संयुक्त पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह, पश्चिमी दिल्ली पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित और क्षेत्र के सभी एसीपी एसएचओ के अलावा 1000 छात्रों ने भी हिस्सा लिया।


मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित और पांच सर्वोच्च सशक्ति उम्मीदवारों को हल्दीराम, मूलचंद अस्पताल और लेंस कार्ट जैसी कंपनियों में नौकरी दिलाई जा चुकी है।


समारोह में छात्रों ने एसिड हमले और पुलिस की हिम्मत प्लस एप्प पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। समारोह की मुख्य अतिथि ज्वायंट सीपी शालिनी सिंह ने पुलिस के किए गए प्रयासों की सराहना की। डीसीपी दीपक पुरोहित ने महिला सशक्तिकरण को महिलाओं की रक्षा के साथ साथ उनके सम्मान के लिए भी आवश्यक बताया।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लाल किला कार बम धमाका: NIA चार्जशीट में खुली साजिश, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क | श्रीलंका बना साइबर ठगों का नया अड्डा? भारतीयों की बड़ी गिरफ्तारी ने बढ़ाया खतरा | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा |
14-05-2026