नागपंचमी की पूजा क्यों है ज़रूरी

nag panchmi
👁️ 675 Views

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नागपंचमी का त्योहार हर साल श्रवण महीने की शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है। इस साल 25 जुलाई को नाग पंचमी है। इसमें सर्पो की पूजा की जाती है और उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है। कहा जाता है की इस दिन नागो की पूजा करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

नाग पंचमी के पीछे की मान्यताएं

नाग पंचमी के पीछे बहुत सारी मान्यताये है। माना जाता है की श्रावण शुक्ल पंचमी के दिन सभी नाग वंश ब्रह्राजी के पास गए थे। तब ब्रह्रा जी ने श्राप से नागो को मुक्ति दिलाई थी , तभी से नागों का पूजा की जाती है।

एक अन्य कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने सावन मास की शुक्ल पंचमी को कालिया नाग का वध किया था और उन्होंने गोकुलवासियों की जान बचाई थी। तब से नागों की पूजा करने की परंपरा चली आ रही है।

एक अन्य मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन में जब रस्सी नहीं मिल रही थी, तो वासुकि नाग को रस्सी के रूप में प्रयोग किया गया था। देवताओं ने वासुकी नाग के कहने पर उनकी पूंछ पकड़ी थी और दावनों ने वासुकी नाग का मुंह। इस प्रकार समुद्र को मथने से पहले विष निकला, जिसे भगवान शिव ने अपने कंठ में धारण कर समस्त लोकों को रक्षा की। इसके बाद इस मंथन से अमृत निकला, जिसे देवताओं ने पीकर अमरत्व को प्राप्त किया। इस कारण से भी नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है।

हिंदू धर्म में मान्यता है कि नाग ही धन की रक्षा करते हैं। इसलिए धन-संपदा व समृद्धि की प्राप्ति के लिए यह त्यौहार मनाया जाता है। 

नागपंचमी पूजा और व्रत के लिए आठ नाग देवो अनन्त, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख की पूजा की जाती है। नागपंचमी पर वासुकि नाग, तक्षक नाग और शेषनाग की पूजा की मान्यता है। जिन लोगो को काल सर्प दोष होता है उन्हें साल में एक बार नाग पंचमी पर पूजा करनी चाहिए। महिलाएं क्षमा मांगने के लिए और अपने परिवार को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए सांप की मूर्तियों से प्रार्थना करती हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | चीन के साइबर धोखेबाज़ भारत में कैसे चला रहे हैं वर्चुअल SIM बॉक्स, गुरुग्राम केस ने खोली पोल | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस | क्या आपको मालूम है यूपीआई के ये नियम, अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding | गाय को रोटी खिलाने के फायदे: धार्मिक मान्यता, वैज्ञानिक तर्क और जीवन पर असर | क्या आप जानते हैं TRAI DND APP के ये नए फीचर |
22-02-2026