दिल्ली स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े दो ईनामी गैंगस्टर

👁️ 665 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो बदमाशों को दबोचा है। इनमें से प्रत्येक की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा थी। जोहरी एंकलेव मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार इन बदमाशों के पास से 9एमएम की पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक इन दोनों की पहचान कमलजीत सिंह और सुनील मलिक के रूप में हुई है। इन्हें एसीपी अत्तर सिंह के नेतृत्व में गठित इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर पांच दर्जन से अधिक वारदातों मेें शामिल होने का आरोप है। कमलजीत ने हाल ही में यमुना विहार में रहने वाले अपने पार्टनर सुभाष रावत की हत्या का आरोप है। रावत औऱ कमलजीत पूर्वी दिल्ली की विवादित संपत्तियों का सौदा किया करते थे। कमलजीत को शक था कि रावत ने हिस्सेदारी में गड़बड़ी की है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम | नकली जज और पुलिस के चक्कर में लोगों ने गंवाएं 2 हजार करोड़, आप कैसे बचेंगे | पासकी क्या हैं? आज ही Passkey अपनाएं और पासवर्ड से पाएं छुटकारा | सुरक्षित लॉगिन गाइड | Haridwar History-मायापुरी से गंगाद्वार तक, क्या आप जानते हैं हरिद्वार के ये प्राचीन नाम और उनके महत्व | ब्लॉकचेन पर आधारित होगा FIR से लेकर चार्जशीट तक, अब मिलेगी साइबर ठगों को सजा | नेपाल के रास्ते घुसा लश्कर का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बांग्लादेश में रचा था खतरनाक चक्रव्यूह | सपने में खुद को नहाते देखना: शुभ या अशुभ संकेत? | स्वप्न शास्त्र |
04-04-2026